- स्टेट हेंगर में राज्यपाल ,मुख्यमंत्री सहित दिगज्ज नेताओ की मौजूदगी में किया प्रधानमंत्री का अभिवादन

घोड़ाडोंगरी। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भोपाल में नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बैतूल जिले के 320 बसों एवम अन्य वाहनों से लगभग 12 हजार जनजाति भाई बहन शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरा कार्यक्रम में घोड़ाडोंगरी के युवा आदिवासी नेता और भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उइके को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन करने का सौभाग्य मिला दीपक को मिले इस सम्मान से घोड़ाडोंगरी क्षेत्र सहित बैतुल जिला गौरान्वित हुआ।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भोपाल में आयोजित जनजातिय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जिले से 14 नवंबर को ही रवाना हो गए थे जहाँ विश्व के सबसे ताकतवर नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झलक पाने के लिए 2 लाख से ज्यादा लोग पलक पावड़े बिछा कर रखे थे प्रधानमंत्री के पूरे दौरा कार्यक्रम के बाद दिल्ली प्रस्थान के समय राजा भोज स्टेट हेंगर में भाजपा के दिग्गज नेता उन्हें विदाई देने पहुचे थे लेकिन स्टेट हेंगर के अंदर विदाई देते समय प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल मुख्यमंत्री शिवराज सिंग चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित चुनिंदा मंत्री, सांसद विधायक को ही प्रधानमंत्री के विदाई करने का सौभाग्य मिला
इन दिगज्ज नेताओ की मोजूदगी में बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी के युवा आदिवासी नेता दीपक उइके को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन करने का सौभाग्य मिला जिससे घोड़ाडोंगरी सहित जिले में दीपक के प्रशंसक में उत्साह का संचार हो गया साथ ही घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
+ There are no comments
Add yours