दिल्ली से लौटे युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, देखिये जिले में अब कितने मरीजी हो गये

Estimated read time 0 min read

बैतूल। जिले में कोरोना मरीजो की संख्या में लगातार बढोतरी हो रही है। घोड़ाडोंगरी ब्लाक के ग्राम सलैया निवासी युवक दिल्ली से लौटा है जिसकी आज रविवार सुबह कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। घोड़ाडोंगरी एसडीएम हरसिमरन प्रीत कौर ने बताया कि ग्राम सैलया में एक युवक 8 जून को दिल्ली से वापस आया था होम क्वॉरेंटाइन के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी 11 जून  को उसे घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया। और युवक का कोरोना सेंपल जांच के लिए भेजा था जिसकी आज रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। घोड़ाडोंगरी में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है 12 मरीज ठीक होकर घर वापस चले गए है। जिले में कुल कोरोना मरीजी की संख्या बढ़कर 38 पर पहुँच गई है। जिसमे से 32 मरीजी ठीक हो चुके है। 6 केस अभी भी ऐक्टिव है। 104 सैम्पलों की रिपोर्ट आना बाकी है। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours