दत्तक पुत्र ही निकला महिला का हत्यारा

Estimated read time 1 min read
  • अंधे कत्ल का हुआ खुलासा

सारनी। पुलिस ने महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी दत्तक पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। करीबन तीन माह पहले महिला की कुल्हाड़ी मार कर हत्या हुई थी। इस मामले का खुलासा शनिवार को एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरियादी श्रीवास पिता सदल बरकड़े उम्र-45 साल निवासी बाजार ढाना घोड़ाडोंगरी ने दिनांक 15.11.2021 ने रिपोर्ट किया कि मेरी चाची ओझे बाई पति स्व.श्री तमल वरकड़े उम्र-58 साल निवासी बाजार ढाना घोड़ाडोंगरी की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल्हाड़ी मारकर
हत्या कर दी हैं। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 712/2021 धारा 302,404 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरूध्द कायम कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद ने अन्धे कत्ल के खुलासा मार्ग निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान के मार्ग दर्शन में टीम गठित कि गई।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि आरोपी मिश्रीलाल द्वारा उसकी बड़ी माँ ओझे बाई से दीपावली के दिन रात्रि में दारु पीने के लिये पैसे मांगा।मृतिका ने आरोपी मिश्रीलाल (दत्तक पुत्र) को पैसे देने से मना कर गाली-गुफ्तार किया गुस्से में आकर आरोपी मिश्रीलाल द्वारा मृतिका ओझे बाई को घर के पीछे रखी धारदार कुल्हाड़ी साथ लेकर खेत में ले जा कर मृतिका ओझे बाई को पीछे से सिर में कुल्हाड़ी मार कर गिरा दिया एवं कुल्हाड़ी से चेहरे पर गंभीर चोट पहुचाकर हत्या कर दी। प्रकरण में आये साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मिश्रीलाल पिता तम्मू वरकड़े उम्र-27 साल निवासी बाजार ढ़ाना घोड़ाडोंगरी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी उनि नेपाल सिंह ठाकुर, सउनि बी डी मिश्रा, प्र आर 60 भजनलाल, प्र आर 16 गजानन्द प्रआर 35 एकानन्द भावरकर, प्रआर० शैलेन्द्र आर क्रं. 475 सतीश वाडिवा , आर क्रं.160 कैलाश हर्णए आर क्र. 287 अजय खैरवार, आर क्र. 366 धीरज काले की विशेष भूमिका रही है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours