बैतूल। पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 (प्रथम एवं द्वितीय चरण) शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र बैतूल में 20 सेक्टर्स का गठन कर सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर क्रमांक-1 जीन के लिए उप संचालक उद्यान श्री महिपतलाल उइके सेक्टर अधिकारी बनाए गए हैं। इनका मोबाइल नंबर 9479963975 है। इस सेक्टर में ग्राम गढ़ा, देवठान, टाहली, कुम्हली, आमला, दनोरा (जीन), बोरगांव एवं बिटिया के मतदान केन्द्र शामिल हैं।
सेक्टर क्रमांक-2 कोदारोटी के लिए सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी श्री सीएल वामनकर सेक्टर अधिकारी बनाए गए हैं। इनका मोबाइल नंबर 9424429685 है। इस सेक्टर में ग्राम देवगांव, चौकी, हिवरखेड़ी, तेलीढाना (इंदिरा कॉलोनी) हिवरखेड़ी, डूंडाबोरगांव, कोदारोटी, महुपानी, बोदीजूनावानी एवं गोनीघाट के मतदान केन्द्र शामिल हैं।
सेक्टर क्रमांक-3 चांदबेहड़ा के लिए श्रम निरीक्षक श्री अक्षय बानिया सेक्टर अधिकारी बनाए गए हैं। इनका मोबाइल नंबर 8839738296 है। इस सेक्टर में ग्राम मंडईबुजुर्ग, कुम्हारिया, मंडईखुर्द, माथनी, गजपुर, चांदबेहड़ा, सेंदूरझना, खोखरा, रातामाटी बुजुर्ग, रातामाटी खुर्द एवं गोंदरा के मतदान केन्द्र शामिल हैं।
सेक्टर क्रमांक-4 कल्याणपुर के लिए श्रम पदाधिकारी श्री धम्मदीप भगत सेक्टर अधिकारी बनाए गए हैं। इनका मोबाइल नंबर 8817058979 है। इस सेक्टर में ग्राम लापाझिरी, गेहूंरास, धौल, कल्याणपुर, नयेगांव, लावन्य, बडग़ीखुर्द, सिल्लौट एवं रावनवाड़ी के मतदान केन्द्र शामिल हैं।
सेक्टर क्रमांक-5 साकादेही के लिए श्रम निरीक्षक श्री चन्द्रप्रकाश सेक्टर अधिकारी बनाए गए हैं। इनका मोबाइल नंबर 9340747232 है। इस सेक्टर में ग्राम भारतभारती जामठी, टिगरिया, उड़दन, साकादेही, गोहची, बडग़ीबुजुर्ग, बांसपानी, उमरवानी एवं ठानी के मतदान केन्द्र शामिल हैं।
सेक्टर क्रमांक-6 खेड़ीसांवलीगढ़ के लिए सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री रविशंकर वर्मा सेक्टर अधिकारी बनाए गए हैं। इनका मोबाइल नंबर 8839236032 है। इस सेक्टर में ग्राम डहरगांव, खेड़ीसांवलीगढ़, पाढरखुर्द, डोक्या, चिचढाना, कनारा एवं सराड़ के मतदान केन्द्र शामिल हैं।
सेक्टर क्रमांक-7 ढोंढवाड़ा के लिए उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती ज्योति सरियाम को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 8819856482 है। इस सेक्टर में ग्राम रोंढा, ढोंढवाड़ा, बाबई, दभेरी, सेलगांव खेड़ी, पांगरा, बोथी एवं सिहार के मतदान केन्द्र शामिल हैं।
सेक्टर क्रमांक-8 भडूस के लिए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री धर्मदास दीवान को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 8871598876 है। इस सेक्टर में ग्राम कोसमी, टेमनी, झाड़ेगांव, भडूस, दनोरा (भडूस), महदगांव एवं भयावाड़ी के मतदान केन्द्र शामिल हैं।
सेक्टर क्रमांक-9 सोनाघाटी के लिए सहायक प्रबंधक खादी एवं ग्रामोद्योग श्री बीएस कटुके सेक्टर अधिकारी बनाए गए हैं। इनका मोबाइल नंबर 8989405663 है। इस सेक्टर में ग्राम मरामझिरी, झगडिय़ा, सोनाघाटी, कढ़ाई, गौठाना एवं सिहारी के मतदान केन्द्र शामिल हैं।
सेक्टर क्रमांक-10 खण्डारा के लिए कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्री एके देहरिया को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9826222772 है। इस सेक्टर में ग्राम चिखलार, खेड़ला, राठीपुर, बोड़ी, खेड़ली, खण्डारा, कुम्हारटेक एवं बघवाड़ के मतदान केन्द्र शामिल हैं।
सेक्टर क्रमांक-11 मलकापुर के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री संजय कुमार जैन को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9406731311 है। इस सेक्टर में ग्राम उमरी जागीर, बाजपुर, केलापुर, भैंसदेही, मलकापुर, काजीजामठी एवं बरसाली के मतदान केन्द्र शामिल हैं।
सेक्टर क्रमांक-12 नीमझिरी के लिए परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी रामपुर भतोड़ी परियोजना श्री लोचनप्रसाद शुक्ला सेक्टर अधिकारी बनाए गए हैं। इनका मोबाइल नंबर 8770738520 है। इस सेक्टर में ग्राम लाखापुर, मोरडोंगरी, ठानीमाल, कन्हडग़ांव, नीमझिरी, बोडऩा एवं मोवाड़ के मतदान केन्द्र शामिल हैं।
सेक्टर क्रमांक-13 सांईंखंडारा के लिए खनिज निरीक्षक श्री वीरेन्द्र वशिष्ठ सेक्टर अधिकारी बनाए गए हैं। इनका मोबाइल नंबर 8120611203 है। इस सेक्टर में ग्राम सांईंखंडारा, नाहिया, जूनावानी, रौंधा एवं जावरा के मतदान केन्द्र शामिल हैं।
सेक्टर क्रमांक-14 सोहागपुर के लिए खनिज निरीक्षक श्री बीके नागवंशी सेक्टर अधिकारी बनाए गए हैं। इनका मोबाइल नंबर 9424779882 है। इस सेक्टर में ग्राम हनोत्या, आरूल, मिलानपुर, परसोड़ीखुर्द, सोहागपुर, बंजारीढाना, जैतापुर, रतनपुर एवं बुण्डाला के मतदान केन्द्र शामिल है।
सेक्टर क्रमांक-15 भरकावाड़ी के लिए उपायुक्त सहाकारिता श्री किशोर सोरते को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9479890896 है। इस सेक्टर में ग्राम बडोरा, भोगीतेढ़ा, मुद्यातेड़ा एवं भरकावाड़ी के मतदान केन्द्र शामिल है।
सेक्टर क्रमांक-16 खड़ला के लिए वनक्षेत्रपाल सामाजिक वानिकी वृत्त बैतूल श्री सुनील कुमार जैन सेक्टर अधिकारी बनाए गए हैं। इनका मोबाइल नंबर 8959333999 है। इस सेक्टर में ग्राम सूरगांव, खड़ला, नयेगांव, करजगांव, जोड़क्या, अमदर, गोराखार एवं सरंडई के मतदान केन्द्र शामिल हैं।
सेक्टर क्रमांक-17 सेहरा के लिए वनक्षेत्रपाल सामाजिक वानिकी वृत्त बैतूल श्रीमती सुकृति ओसवाल को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 8959174894 है। इस सेक्टर में ग्राम सेहरा, हथनाझिरी, मांडवा, पीपला, चुरनी, बगदरी, सालार्जुन एवं बोरीकास के मतदान केन्द्र शामिल हैं।
सेक्टर क्रमांक-18 कोलगांव के लिए सहायक संचालक कृषि श्री सुरेन्द्र पराते सेक्टर अधिकारी बनाए गए हैं। इस सेक्टर में ग्राम कोलगांव, मुचगोहान, बडोरी, नायकचारसी, दीवानचारसी, जसोंदी, घुटीगढ़ एवं जगधर के मतदान केन्द्र शामिल हैं।
सेक्अर क्रमांक-19 गोंडीगौला के लिए उप संचालक कृषि श्री केपी भगत को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9424718910 है। इस सेक्टर में ग्राम बयावाड़ी, लोहारिया, बघोली, गोंडीगौला, छाता, चारबन, सेलगांव (बारव्ही), घोघरी एवं हाथीडिंगर के मतदान केन्द्र शामिल हैं।
सेक्टर क्रमांक-20 बारव्ही के लिए ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी श्री केएस चौहान को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9425664484 है। इस सेक्टर में ग्राम सुनारखापा, थावड़ी, अर्जुनवाड़ी, रेड़वा, बारव्ही, ढोढरामोहाड़ एवं गुढ़ी के मतदान केन्द्र शामिल हैं।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी बैतूल श्री अक्षत बुंदेला, सहायक संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं श्री कमलेश डेहरिया एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय पाटील जनपद पंचायत क्षेत्र बैतूल के लिए रिजर्व सेक्टर अधिकारी बनाए गए हैं।
उपरोक्त सेक्टर अधिकारी अपने सेक्टर अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे एवं प्रतिवेदन रिटर्निंग अधिकारी को सौंपेंगे। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान यदि किसी प्रकार की कोई कठिनाई सामने आती है तो उसका प्रतिवेदन भी रिटर्निंग अधिकारी को सौंपा जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- बैतूल जनपद पंचायत क्षेत्रांतर्गत सेक्टर अधिकारी एवं उनके मोबाइल नंबर
+ There are no comments
Add yours