ताल कटोरा वालीबाल स्टेडियम मे युवाओ ने अभ्यास मैच खेला

Estimated read time 0 min read

सारनी। पूर्व घोषित वार्ड स्तरीय सारनी लीग वालीबॉल प्रतियोगिता जिसका शुभारंभ 26 फरवरी से किया जाना था  जिसमे सारनी के 13 वार्डो की ही टीम प्रतिस्पर्धा में आपस में खेलना था जिससे खेल वार्ड स्तर तक पहुंच सके व नगर के युवा बच्चे खेल से सकारात्मक रुप से जुड़ सके इस उद्देश्य से जय बाबा मठारदेव ताल कटोरा वालीबल स्टेडियम सारनी में आयोजित स्थानीय प्रतियोगिता को जिले में घोषित कोरोणा निर्देशों के परिपालन में तय दिवस पर आपसी अभ्यास में परिवर्तित किया जाकर अतिथियों मुख्य अभियंता श्री सरज चौहान, भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह,भाजपा जिला प्रशिक्षण प्रभारी कमलेश सिंह,अतिरिक्त मुख्य अभियंता दूबेजी,नहरपालिका उपाध्यक्ष श्री भीमबाहादुर थापा,भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम,महामंत्री प्रकाश शिवहरे,पार्षद मुकेश यादव इत्यादि ने प्रतिदिन अभ्यासरत खिलाड़ियों के उत्साहवर्दन हेतु परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों को विधिवत अभ्यास कर खेल को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया। मैदान में खेल सुविधाओं की अपेक्षा की मांग के खिलाड़ियों के अनुरोध पर स्टेडियम का निरीक्षण करने आए मुख्य अभियंता सरज चौहान अति. मु. अभी.दुबे जी,जिला मंत्री रंजीत सिंह,कमलेश सिंह,नगरपालिका उपाध्यक्ष भीमबहादुर थापा,मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम,महामंत्री प्रकाश शिवहरे,पार्षद मुकेश यादव का श्री वासुदेव साकरे,श्री शरद दुबे,श्री काशीराम चौकीकर,गोपाल ठाकुर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उपस्थित अतिथियों ने प्रशासन से शनिवार को चर्चा कर प्रतियोगिता को विधिवत प्रारंभ करवाए जाने का आश्वासन खिलाड़ियों को दिया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours