तहसीलदार, टीआई ने किया जिले की सीमा का निरीक्षण

Estimated read time 1 min read

सारनी। जिला कलेक्टर के माध्यम से गुरुवार को जिले की पूरी सीमाओं को पूर्ण रूप से सील कर दिया गया है। एवं सभी शासकीय कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिले में आने जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। जिसके बाद शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा के माध्यम से सारनी क्षेत्र के समीप स्थित ग्राम पंचायत खैरवानी एवं बैतूल-छिंदवाड़ा जिले की सीमा का निरीक्षण किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार इस दौरान तहसीलदार के साथ सारनी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग का दल मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार के माध्यम से पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिसके साथ ही बैतूल छिंदवाड़ा सीमा पर मेडिकल एवं पुलिस विभाग की टीम को तैनात किया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours