सारणी। सारणी तवा 1 खदान से फरार 03 और डकैतो को पकडने मे पाथाखेडा पुलिस को सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार दिनांक 26 दिसम्बर 21 को तवा 1 खदान में हुई डकैती की घटना में पूर्व मे पाथाखेडा पुलिस को घटना दिनांक को ही खदान से आरोपियो को पक़ड़ने मे सफलता मिली थी लेकिन एक आरोपी जिसका नाम सोनू उईके था, अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया था व अन्य आरोपी फरार थे। पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के मार्गदर्शन मे अति पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के निर्देशन मे एसडीओपी सारणी महेन्द्र सिंह चौहान के आदेशानुसार फरार आरोपियो को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई जिसमे चौकी प्रभारी पाथाखेडा उनि राहुल रघुवंशी , सउनि हुसैन , आर 126 रमेश , आर 273 गजानंद , आर . 570 आशीष सिंह , सैनिक 296 विनोर को शामिल किया गया । टीम द्वारा सटीक मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम जाजबोडी से कुल 03 आरोपी जिसमे सोनू पिता नंदू उईके नि जाजबोडी , अनिल उर्फ दादू पिता पन्नू बारसकर नि कोठीबुल्ला व एक अन्य अपचारी बालक को पकड़ने मे बडी सफलता हाथ लगी है।
तवा खदान में डकैती करने वाले फरार तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours