डॉक्टर दुल्हन की ढोकला खाने से मौत: छिंदवाड़ा में नाश्ता करते समय लगा ठसका; आज आनी थी बारात

Estimated read time 1 min read

छिंदवाड़ा। हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर की ढोकला खाने से मौत हो गई। आज ही उसकी शादी थी। गुरुवार सुबह वह नाश्ता कर रही थी। उसने ढोकला खाया था। इसी दौरान उसे अचानक ठसका लग गया। वह काफी देर खांसते रही। परिजनों ने उसे पानी पिलाया लेकिन उसकी हालत और बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

मामला पश्चिम बुधवारी बाजार का है। एसडीओपी संतोष डेहरिया के मुताबिक प्रमोद महादेवराव काले की बेटी मेघा काले की 20 मई को शहनाई लाॅन से शादी थी। बारात पुणे से आने वाली थी। शादी की रस्में भी चल रही थीं। सभी बहुत खुश थे। घर पर सभी रिश्तेदार भी थे। गुरुवार सुबह मेघा नाश्ते में ढोकला खा रही थी। इसी दौरान उसे ठसका लग गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके से नाश्ते के सैंपल ले लिए गए हैं, जिसे FSL जांच के लिए भेजा गया है।

बीपी लो था, परिजनों ने ड्रीप लगाने से किया इनकार: डॉक्टर
आनंद हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. रत्नेश रघुवंशी ने बताया कि परिजनों द्वारा गई परेशानी के अलावा युवती का एडमिट करने के दौरान बीपी 95/60 था।अस्पताल में डॉक्टरों ने लो बीपी पर ड्रीप लगाने के लिए बोला लेकिन युवती के परिजनों ने इनकार कर दिया। परिजन जैसे ही उसे अस्पताल से बाहर ले जाने के लिए निकले तब अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसकी मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल को लिखित में दिया कि हमको पोस्टमार्टम नहीं करवाना है। हालांकि दुल्हन के मामा पीएम चाहते थे, लेकिन पिता मना कर रहे थे। इसके बाद जिला अस्पताल में परिजनों ने पीएम करवाया। उसकी कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी।

2021 में तय हुई थी शादी, लॉकडाउन की वजह से देरी

मेघा की प्राथमिक शिक्षा छिंदवाड़ा के केंद्रीय विद्यालय और हायर एजुकेशन नासिक व बॉम्बे में हुई थी। उसने MBBS और MD की डिग्री ली थी। वह बॉम्बे में ही सेवाएं दे रही थी।​​ उसका 2021 में पूना निवासी परिवार में इंजीनियर से रिश्ता तय हुआ था। लॉकडाउन की वजह से शादी लेट हो गई। अनलॉक होने के बाद काले परिवार के कुटुंब में कोई गमी होने की वजह शादी और लेट हो गई थी।

नागपुर से लौट गया दूल्हे का परिवार
गुरुवार को दूल्हा और उसके परिवार के 15 लोग पूना से फ्लाइट से नागपुर पहुंच चुके थे। उनको जैसे ही घटना की जानकारी लगी तो दूल्हे के पिता की तबीयत भी बिगड़ गई। इसके बाद दूल्हा और उसके साथ आए लोग नागपुर से पूना वापस चले गए।

डॉक्टर बोले- रेयर कंडीशन में हो सकती है मौत

डॉक्टरों का मानना है कि आमतौर पर ऐसा नहीं होता है, लेकिन रेयर कंडीशन में ऐसा हो सकता है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours