बैतूल। केंद्रीय जनजातीय राज्यमंत्री बनने के बाद आज (शुक्रवार) पहली बार बैतूल पहुंचे सांसद डीडी उइके का भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर जुलूस निकाला गया। लोगों ने उनका जगह-जगह अभिनंदन किया। दूसरी बार बैतूल लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। डीडी उइके को पीएम मंत्रीमंडल में जनजातीय कार्य राज्य मंत्री बनाया गया है। शपथ लेने के बाद उइके आज पहली बार गृह नगर बैतूल पहुंचे। इससे पहले वे गुरुवार रात फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे। जहां रात विश्राम के बाद वे आज मुल्ताई में आयोजित जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद उइके सड़क मार्ग से बैतूल के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनका मुल्ताई से लेकर बैतूल तक जगह-जगह स्वागत हुआ। बैतूल में भी बडोरा चौक से उनका स्वागत जुलूस शुरू हुआ। जिसमें भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला, नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पवार, सीसीबी के पूर्व चेयरमैन बाबा मकोड़े, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बाई मौजूद रहीं। लोगों ने मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कारगिल चौराहे पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जबकि अंबेडकर चौक पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।
डीडी उईके का बैतूल में भव्य स्वागत:केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गृहनगर बैतूल पहुंचे
+ There are no comments
Add yours