डब्लूसीएल पाथाखेड़ा क्षेत्र में एमएमएस को बड़ा झटका

Estimated read time 0 min read

सारनी। भारतीय मजदूर संघ की कार्यप्रणाली पर विश्वास कर डब्लूसीएल पाथाखेड़ा क्षेत्र के एमएमएस संघठन के सभी यूनिट के अध्यक्ष, सचिव क्षेत्रीय कमेटी (जेसीसी, कल्याण) के सभी पदाधिकारियों ने त्यागपत्र देकर बीएमएस संगठन में सैकड़ों कामगारो के साथ प्रवेश किया। रविवार को भाकोखमसंघ पाथाखेड़ा क्षेत्र की 41वी वार्षिक साधारण सभा संपन्न हुई। उसमें भारतीय मजदूर संघ के कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर एमएमएस यूनियन के बहुसंख्य प्रमुख पदाधिकारी और 170 कार्यकर्ताओ ने अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुधीर घुरडे, मधुकर साबले प्रदेश महामंत्री भामसंघ मध्यप्रदेश, आशीष मूर्ति कोषाध्यक्ष, दिलीप सातपुते सुरक्षा बोर्ड सदस्य डब्लूसीएल इनकी प्रमुख उपस्थिति में भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। पाथाखेड़ा के अध्यक्ष, महामंत्री के साथ सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ ने दिन रात मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours