बैतूल। सांसद दुर्गादास उइके जी ने क्षेत्रीय विधायक डॉ.योगेश पंडागरे जी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल जी,वेकोली मुख्य महाप्रबंधक श्री पी.के चौधरी जी के सहयोग से कोयला मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी एवं WCL के CMD श्री राजीव रंजन मिश्रा से कोविड 19 महामारी को देखते हुए सी॰एस॰आर॰ फ़ंड से सहयोग के लिए आग्रह किया गया था !
कोरोंना महामारी को देखते हुए कोल इंडिया की सहयोगी कम्पनी डबल्यू॰सी॰एल॰ ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मज़बूत करने की दृष्टि से सी॰एस॰आर॰मद से 25 लाख रूपए की राशि कोरोंना महामारी से बचाव के लिए स्वीकृत की है, जो की जिला कलेक्टर को उप्लब्ध भी करा दी गई है।
सांसद डी॰डी॰ उइके जी ने केंद्रीय कोयला मंत्री श्री जोशी जी एवं डबल्यू॰सी॰एल॰ प्रबंधन का धन्यवाद प्रेषित किया।
डबल्यूसीएल से सांसद डीडी उइके ने स्वीकृत कराई 25 लाख रुपए की राशि
+ There are no comments
Add yours