ठीक से काम नहीं कर रहा सॉफ्टवेयर, पंजीयन कराने किसान हो रहे परेशान

Estimated read time 0 min read

सारनी। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पंजीयन का दौर चल रहा है। अब तक 490 किसानों से धान क्रय करने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सारनी द्वारा पंजीयन भी किया है। लेकिन सॉफ्टवेयर ठीक से काम नहीं करने की वजह से समय रहते किसानों का पंजीयन करने में समिति को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वजह जमीन की गिरदावरी नहीं चढना बताया जा रहा है। ग्राम पंचायत लोनिया अंतर्गत आने वाले गांवों के किसान सालक राम यादव, छोटू यादव, गोटू यादव, बत्ती जोगी ने बताया कि सॉफ्टवेयर काम नहीं करने की वजह से पंजीयन में दिक्कत आ रही है। समय रहते पंजीयन नहीं होने से हम किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य पर विक्रय नहीं कर पाएंगे। ऐसे में सॉफ्टवेयर दुरुस्त कर समय रहते सभी किसानों का पंजीयन करने की पहल जिला प्रशासन को करनी चाहिए। उन्होंने बताया पंजीयन की आखिरी तारीख नजदीक है। इसी वजह से किसान भी परेशान हैं। खरीदी केंद्र प्रभारी मनीष पवार ने बताया सॉफ्टवेयर की प्रॉब्लम शुरू से ही है। बावजूद इसके किसानों के आवेदन लेकर पंजीयन किए जा रहे हैं। अब तक जितने भी किसानों ने पंजीयन के लिए आवेदन दिए हैं। सभी के पंजीयन प्राथमिकता के आधार पर कर लिया गया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours