ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में कबड्डी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण सम्पन्न

Estimated read time 1 min read
  • कब्बडी प्रतियोगिता ग्रामीणों अंचल की प्रतिभाओ के लिए अच्छा प्लेटफार्म – दीपक उइके

घोड़ाडोंगरी। ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में कबड्डी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण घोड़ाडोंगरी में सम्पन्न हुआ। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपक उइके थे इस अवसर पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडी बड़ी संख्या में उपस्थित थे इस अवसर पर खिलाड़ियों को मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक उइके ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में कबड्डी खेल युवाओ में खासी लोकप्रिय है और क्षेत्र में हम सब को मिलकर कब्बडी को प्रोत्साहन देना चाहिए जिससे ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं निकलकर बाहर आएंगी। पुरस्कार वितरण में युवाओं में खासा उत्साह देखा गया इस अवसर प्रमुख रूप से भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष आशीष वागद्रे,विनोद पातरिया,नीलेश मालवीय,पंकज नागवंशी,मदन साहू,शुभांकर मण्डल प्रमुख रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन संतोष उइके द्वारा किया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours