टेंट व्यवसायियों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

सारनी। ब्लॉक टेन्ट एसोसिएशन टेन्ट, डीजे हलवाई एवं बैंड तथा इससे संबंधित व्यवसायियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा को ज्ञापन सौपा। जानकारी देते हुए टेंट एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया की सारनी में टेन्ट डी.जे. हलवाई, गेट, स्टेज, फ्लावर, डेकोरेटर बैंड बारात, लाइटिंग एवं मेन लाइटिंग तथा टेन्ट व्यापार से जुड़े सभी वर्गों के मजदूर एवं व्यापारियों का मुख्य कार्य शादी, विवाह के सीजन पर निर्भर रहता है जिससे लगभग 145 व्यापारी एवं इससे जुड़े मजदूर पूरी तरह से बेरोजगार हो गए है। व्यापारियों की पूरी तरह से कमर टूट गई है क्योंकि टेन्ट व्यापारी शादियों के सीजन पर निर्भर रहते है। इस वर्ष का पूर्ण सीजन कोरोना महामारी के लॉक डाउन की भेंट चढ़ गया। जिससे व्यापारी हताश होकर आर्थिक संकट से जूझ रहे है। जिसके लिए सभी मध्यम वर्ग एवं छोटे टेन्ट वालों ने सरकार से तथा प्रायवेट कम्पनी कर्ज ले रखा है, सरकार द्वारा 3 माह के लिए छूट प्राप्त हुई है लेकिन टेन्ट का कारोबार भविष्य मे खुलने के आसार बिलकुल नहीं है। ऐसे में भविष्य में टेन्ट वाले बाकी रकम एवं लोन की किश्त भरने में असमर्थ हैं, जिसको लेकर हमारे माध्यम से मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कि टेन्ट व्यवसाय
से जुड़े व्यवसाई तथा टेन्ट व्यवसाय से जुड़े मजदूरों को शासन के द्वारा मदद एवं बड़े व्यापारियों को टेक्स मे रियायत देने हेतु सहयोग की अपील की। वही ज्ञापन सौपने में कई टेंट व्यवसायी उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours