ज्योतिबा फूले की जयंती से अंबेडकर जयंती तक भाजपा मनाएगी टीका उत्सव

Estimated read time 0 min read
  • राष्ट्रीय प्रभारी डा.अनिल जैन ने दिए वीसी में दिषा निर्देष
  • जिलाध्यक्ष, टीकाकरण जिला प्रभारी हुए शामिल

बैतूल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी 11 अप्रेल ज्योतिबा फूले की जयंती से 14 अप्रेल बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती टीका उत्सव के रूप में मनाएगी। इस सबंध में शुक्रवार को टीकाकरण अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी डा. अनिल जैन ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिलाध्यक्षो और जिले के टीकाकरण प्रभारीयो को दिषा निर्देष दिए। वीसी में पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेष सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेष महामंत्री एवं टीकाकरण अभियान के प्रदेष प्रभारी भगवानदास सबनानी ने भी इस बाबत चर्चा की। वीडियो कान्फ्रेसिंग के मााध्यम से हुई इस चर्चा में पार्टी के प्रदेष पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैतूल जिले के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, टीकाकरण अभियान के जिला प्रभारी कृष्णा गायकी इस वीडियो कान्फ्रेसिंग में उपस्थित रहे। वीसी के पश्चात जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने बताया कि बैतूल जिले में 244 टीकाकरण केन्द्रो पर कोरोना के टीके लगाए जा रहे है। केन्द्रीय व प्रादेषिक नेतृत्व के निर्देष पर पार्टी ने जिले में टीकाकरण अभियान हेतू 40 स्थानो पर हेल्प डेस्क स्थापित किए है। इसके साथ ही कार्यकर्ता नागरिको को टीकाकरण हेतू प्रेरित भी कर रहे है। श्री शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देषानुसार 45 वर्ष की आयु के उपर के नागरिक टीका लगवा सकते है। श्री शुक्ला ने बताया अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी डा.अनिल जैन ने इसे सेवा ही संगठन का बडा अभियान बताते हुए सभी से ज्यादा से ज्यादा लोगो को टीका लगवाने को कहा। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता हेल्प डेस्क द्वारा टीका लगाने आने वाले नागरिको की हर संभव मदद करे। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने जिले के नागरिक जिनकी आयु 45 वर्ष हो गई से नजदीकी टीका करण केन्द्र पर जाकर कोरोना का टीका लगाने की अपील की है। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours