जीवन रक्षक सम्मान से सम्मानित हुए पत्रकार

Estimated read time 1 min read

बैतूल। सोमवार प्रेस दिवस के मौके पर मीडिया सेंटर में पत्रकारों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सूर्यपुत्री मां ताप्ती जागृति समिति मध्य प्रदेश द्वारा मां पुण्य सलिला सूर्यपुत्री ताप्ती महिमा को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान के लिए पत्रकारों को जीवन रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र तिवारी भी सम्मिलित हुए। समिति के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर पवार, विधि सलाहकार संजय शुक्ला अधिवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार वामन पोटे ने सभी पत्रकार साथियों को समिति की ओर से जीवन रक्षक सम्मान 2020 से नवाजा। बैठक में पत्रकार उत्थान व एकता के लिए कई निर्णय लिए गए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours