जिले में कोरोना से दूसरी मौत

Estimated read time 1 min read

बैतूल। जिले में दिनों दिन बेहताश बढ़ रही कोरोना महामारी ने वेकोलि क्षेत्र में एक और संक्रमित लील लिया है। कोरोना से हुई दूसरी मौत से स्वास्थ महकमा सहित आमजनों में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार शाम को शोभापुर कालोनी निवासी 58 वर्षीय टिफिन संचालक का उपचार के दौरान भोपाल में मौत हो गई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से दूसरी मौत हो गई। मंगलवार को जिले में 4 संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 175 हो गई है। जिसमें से 111 को डिस्चार्ज करने के बाद अब जिले में 62 एक्टिव केस है। मंगलवार को 5 संक्रमितों को कोविड सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को शहर के मानस नगर सदर में भोपाल से लौटी 20 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। जिसे कोविड सेंटर कालापाठा में भर्ती किया गया। इसके साथ ही शोभापुर कॉलोनी सारणी में अमरावती से लौटे 60 वर्षीय युवक, मुलताई ब्लॉक के कामथ में भोपाल से लौटा 54 वर्षीय युवक और बैतूल ब्लॉक के ग्राम पंचायत महदगांव के ग्राम भयावाड़ी में संक्रमित के संपर्क में आने से चार वर्षीय बालक कोरोना संक्रमित हो गया। इन सभी अपने-अपने ब्लॉक के कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है। मंगलवार को शाहपुर कोविड सेंटर से 2 और खेड़ी सांवलीगढ़ कोविड सेंटर से तीन संक्रमित ठीक होकर घर लौटे। जिले में अब तक 175 संक्रमितों में से 111 ठीक हो गए है वहीं 2 की मौत हुई तथा 62 एक्टिव केस है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours