जिम संचालकों ने मांगा गुजारा भत्ता या अनुमति

Estimated read time 0 min read

दो दर्जन युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
घोड़ाडोंगरी। सतपुड़ा जिम एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपकर जीवन यापन के लिए गुजारा भत्ता या जिम खोलने की अनुमति देने की मांग की ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान युवाओं द्वारा बैनर पोस्टर के माध्यम से किराए, ईएमआई सहित अन्य व्यवस्था के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
सतपुड़ा जिम एसोसिएशन के प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी, गोविंदा अग्रवाल,वतन मिश्रा ने बताया कि घोड़ाडोंगरी तहसील अंतर्गत 1 दर्जन से अधिक लोगों द्वारा जिम व्यवसाय का संचालन किया जाता है जो लॉक डाउन से बंद है जिसके कारण इस व्यवसाय से जुड़े कर्मचारी ट्रेनर एवं संचालक आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं उनके सामने परिवार को पालने का संकट उत्पन्न हो गया है उन्होंने बताया कि कोरोना कॉल दौरान से प्रतिबंधित जिम मालिक संचालित जगहों का किराया आज भी भर रहे हैं व्यवसाय के लिए लिए गए लोन की ईएमआई सहित परिवार संचालन का खर्चा उठाने में परेशानी आ रही है श्री चतुर्वेदी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने सरकार से जिम संचालित करने के लिए अनुमति की मांग की है या फिर सरकार इस व्यवसाय से जुड़े परिवारों को आर्थिक सहायता दे की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार हमें जिम संचालन के लिए गाइडलाइन दें हम उसी के अनुसार जिम का संचालन करेंगे जिससे हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा ज्ञापन सौंपने वालों में वतन मिश्रा,अकीब कुरैशी, चेतन गुप्ता, विजय फोटफोडे, बबलू प्रशांत लोकेश अमित सुधाकर अजय शाक्य सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours