जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई

Estimated read time 0 min read
  • पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई मवेशी पीते हैं नाले का पानी, निस्तारी में होता है उपयोग, राख बांध से निकले नाले में रहता है साल भर पानी

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी ने जल गंगा अभियान के तहत गुरूवार 16 अप्रैल को पाथाखेडा तिगड्ढा स्थित ट्रांसपोर्ट घाट की श्रमदान से सफाई की। उक्त नाला पाथाखेडा क्षेत्र का प्रमुख नाला होने के साथ ही इसमें बाहर महीने स्वच्छ पानी बहता है जिसे मवेशी पीते हैं। लोग निस्तारी के लिए इसका उपयोग करते हैं।
नगर पालिका द्वारा जल गंगा अभियान के तहत सार्वजनिक जलस्रोतों की सफाई का अभियान सतत जारी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं आम नागरिक मिलकर श्रमदान कर रहे हैं। गुरुवार 16 अप्रैल 2026 को ट्रांसपोर्ट नाले की श्रमदान से सफाई की गई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, योगेश बर्डे, प्रवीण सोनी, जफर अंसारी, आकाश पंदराम, नोडल अधिकारी रविंद्र वराठे, सहायक नोडल अधिकारी कमलेश पटेल, प्रभारी गुरूस्वामी एरूलू राजेश पटैया, राजकुमार नागले, राहुल कापसे के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे। नाले में राख डैम का पानी सतत बहता है। इसे क्षेत्र के मवेशी पीते हैं। साथ ही आस पास के लोग निस्तारी के लिए उपयोग करते हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours