जरूरतमंदो को भोजन उपलब्ध कराने के साथ कोरोना वायरस से बचाव हेतु दे रहे निर्देश

Estimated read time 1 min read

सारनी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार लॉक डाउन के चलते शहर के कई ऐसे परिवारों है जो कि आर्थिक रूप से असमर्थ हैं। उन्हें क्षेत्र के कई समाजसेवियो द्वारा मदद पहुँचाई जा रही हैं। जिसमें क्षेत्र के युवा समाजसेवी मुकेश (बाबू) सिंगज के द्वारा इन सभी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्रतिदिन घर-घर जाकर भोजन एवं राशन पहुँचाया जा रहा हैं। मुकेश (बाबू) सिंह ने बताया कि जो दैनिक भोगी हैं अर्थात जो रोज कमाते और खाते थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण उनकी रोजी अभी बिलकुल बंद हो गई है। उन सभी परिवारों को मेरे माध्यम से घर से भोजन बनाकर वितरण किया जा रहा हैं। साथ ही जिन जरूरतमंद परिवारों से मुझे कॉल आ रहे हैं या सूचना प्राप्त हो रही उन सभी तक मेरे द्वारा आज भोजन वितरण एवं राशन सामग्री एवं हरसंभव मदद की जा रही है। सभी परिवारों को सहायता देते वक्त मेरे माध्यम से यह भी अपील की जाती है की लॉकडाउन के दौरान आप सभी लोग प्रशासन के निर्देशो का पालन करें एवं घर से अनावश्यक रूप से बाहर ना निकले अगर बाहर किसी कारणवश निकलना पड़े तो मास्क लगाकर निकले और बाहर से आकर सैनिटाइजर, साबुन या फिर हेंडवास से हाथ धोवे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours