जन आर्दश सोसाइटी द्वारा किया गया कर्मवीरो का अभिवादन

Estimated read time 1 min read

सारनी। कोरोना जैसी भीषण महामारी में मानवता की सेवा के लिए अपने प्राण-प्रण से तत्पर कर्मवीरों की कर्मशीलता का अभिवादन करने के उद्देश्य से जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एवं वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सेवा पर कार्यरत समस्त कर्मवीरों को फल वितरित किया गया। ज्ञात हो कि इस समय समस्त विश्व में कोरोना नामक भीषण संक्रामक बीमारी ने अपने पैर पसार रखे हैं, जिसको देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण भारत में लॉकडाउन घोषित किया है। इस लॉक डाउन अवधि में आमजन को उनकी जरूरत की हर सामान और कानून व्यवस्था तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित रखने के उद्देश्य से अपने-अपने कर्म पर कार्यरत पुलिस प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन, पत्रकार बंधु और मेडिकल स्टाफ को आज जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एवं वेलफेयर सोसाइटी द्वारा फल वितरित कर उनके कार्यों की प्रशंसा की गई और उनको यह विश्वास दिलाया गया इस वक्त पूरा समाज उनके साथ है। जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एवं वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि आज प्रथम दिवस कर्मवीरों को समर्पित किया गया है। आने वाले दिनों में आमजन और गरीबों के लिए भी इसी तरह के अन्य कार्य सोसाइटी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर रंजीत सिह, कामेश्वर राय, जीपी सिंह, राजू बतरा, नन्हे सिंह सहित सोसायटी के अन्य लोग उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours