जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब ने स्व० अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि मनाई

Estimated read time 0 min read
  • क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे जी उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे याद किया

सारनी। जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आज दिनाँक 16/8/23 दिन बुधवार सांय 4 बजे स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पाथाखेड़ा के स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया अवसर पर आमला सारणी क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, नगरपालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार, जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक रंजीत सिंह, जीपी सिंह, सुधा चंदा, नन्हे सिंह, भीम बहादूर थापा, मोहन मोरे, यशवन्त यादव, गणेश मस्की, प्रमोद सिंह, योगेश बर्डे, विनय मदने, शिबू सिंह, संदीप झपाटे, मुकेश यादव, प्रविण सोनी, संजीत चौधरी, लक्ष्मण साहू, प्रकाश डेहरिया, अमीत अग्रवाल, बिट्टू बिनजाड़े, राजेश पटैया, अमीत राय,दिलीप झोड सभी आयोजन समिति के सदस्य एव खेलप्रेमीयो दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब के सरक्षक रंजीत सिंह ने बताया की स्व०अटल बिहारी वाजपेई जी की यादें पाथाखेड़ा के इस फुटबॉल ग्राउंड में आज भी ताजा है जब बैतूल जिले मैं उनका आगमन हुआ था तो सबसे पहली सभा पाथाखेड़ा के इस फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित किया गया था ऐसे महापुरुष के नाम से इस फुटबॉल ग्राउंड का नाम स्व० अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड किया गया इसके लिए नगर पालिका परिषद सारणी एवं क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर योगेश
पंडाग्रे जी का जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब उनका आभार व्यक्त करती है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours