चीन पर भारत का दूसरा डिजिटल प्रहार! सरकार ने अब 47 ऐप्स को किया बैन

Estimated read time 1 min read

नईदिल्ली। केंद्र सरकार ने चीनी टेक कंपनियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. भारत सरकार ने चीन के 47 अन्य ऐप्स को बैन कर दिया है. इसे मोदी सरकार का चीन पर दूसरा डिजिटल स्ट्राइक कहा जा रहा है. दरअसल ये 47 ऐप्स बैन हुई 59 ऐप्स की क्लोनिंग कर रही थीं. उदाहरण के तौर पर चीनी ऐप टिकटॉक बैन होने के बाद टिकटॉक लाइट के रूप में मौजूद थी. इससे पहले सरकार ने चीन के 59 ऐप्स बैन कर दिए थे, जिनमें टिकटॉक, Shareit, कैमस्कैनर जैसी कई पापुलर ऐप्स शामिल थीं. इसके अलावा पता चला है कि सरकार ने 275 अन्य चीनी ऐप्स की लिस्ट बनाई है.सरकार चेक कर रही है कि ये ऐप्स किसी भी तरह से नेशनल सिक्योरिटी और यूज़र प्राइवेसी के लिए खतरा तो नहीं बन रही हैं. सूत्रों के मुताबिक जिन कंपनियों का सर्वर चीन में है, उनपर पहले रोक लगाने की कोशिश की जा रही है.
सुत्रों के मुताबिक तैयार की जा रही लिस्ट में कुछ टॉप गेमिंग चीनी ऐप्स भी शामिल हैं, जिन्हें बैन किया जा सकता है. रिव्यू की जा रही ऐप्स की लिस्ट में Xiaomi की बनाई गई Zili ऐप, ई-कॉमर्स Alibaba की Aliexpress ऐप, Resso ऐप और Bytedance की ULike ऐप शामिल है. इस डेवलपमेंट से जुड़े एक शख्स ने बताया कि सरकार इन सभी 275 ऐप्स को, या इनमें से कुछ ऐप्स को बैन कर सकती है. आधिकारिक सूत्र के मुताबिक पाया गया है कि कुछ ऐप्स राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक है. साथ ही कुछ ऐप डेटा शेयरिंग और प्राइवेसी के नियमों का उल्लंघन कर रही हैं.

More From Author

+ There are no comments

Add yours