
चिचोली। अपनी धार्मिक आस्थाओं से सरोबार होकर हाथों में पवित्र निशान थामें श्रद्धालुओं का एक जत्था बुधवार की अलसुबह चिचोली से निकला हैं जो तकरीबन 180 किलोमीटर की तीन दिवसीय यात्रा पैदल चलकर संत सिंगाजी धाम खंडवा पहुंचेगा और यहाँ पूजा अर्चना कर निशान चढ़ाऐगा।
प्रति वर्षानुसार इस बार भी मदन यादव,पार्षद स्वरूपचंद मोटू यादव,पूर्व पार्षद श्रीमती शिवकली यादव,छोटू यादव,लखन यादव,परसू पटेल,कोरकू यादव एवं वसुदेवाओ की टोली के साथ तकरीबन दो दर्जन धर्मावलंबियों का जत्था तीसरे वर्ष में चिचोली के सिंगाजी मंदिर में विधि विधान से पूजापाठ कर बुधवार एक फरवरी की सुबह पवित्र निशान लेकर पैदल निकला हैं जो सांगवानी,आशापुर,रामनगर होकर शुक्रवार की देर शाम 180 किलोमीटर की यात्रा पैदल तय करते हुये पूज्य संत सिंगाजी धाम पहुंचेगा और अगले दिन शनिवार की सुबह पूज्य संत सिंगाजी बाबाजी की पवित्र समाधी पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर चिचोली सिंगाजी मंदिर से लेकर गयें पवित्र निशान को चढ़ाकर पुण्य लाभ अर्जित करेगा।
+ There are no comments
Add yours