चिचोली मे धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

Estimated read time 1 min read

पांरपरिक वेशभूषा मे नजर आये आदिवासी, निकली रैली

चिचोली। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस चिचोली मुख्यालय के सभी ग्रामों में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी 13 सेक्टरो में आदिवासी अपनी पारंपरिक वेश-भूषा में नजर आए वहीं जय सेवा, जय आदिवासी के नारे से चिचोली ब्लॉक गूंज उठा। इस मौके पर ग्राम पंचायत जोगली में आदिवासी समाज ने विशाल रैली निकाली, जो प्रमुख मार्गो से होते हुए सभा स्थल पर पहुंची इस दौरान आदिवासी समाज के वक्ताओं ने समाज के लोगों से शिक्षा और खेल से जुड़कर अपने गांव, तहसील और जिले का नाम गौरवान्वित किए जाने की बात कही। वहीं समाज में संगठित होकर आगे आने एवं अपने अधिकार को जानने, समाज में प्रगतिशील बने रहने जागरूक किया। इस दौरान बच्चों ने आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षक तुलसीराम इवने ने किया इस अवसर पर कुंजीलाल भलावी उपाध्यक्ष,शिवदिन सलामे बाबुजी, भैय्यालाल आहके भगत, ग्राम पंचायत की प्रधान राधिका भलावी, जनपद सदस्य सुशीला सलामे, सुखा धुर्वे, सुखदेव धुर्वे, मिल्लु सलामे, खुशीलाल उइके, कमलेश कुमरे शिक्षक सहित सिंगरई, खापा, जोगली, जाड़ीढ़ाना, मिर्जापुर के ग्रामवासी मौजूद रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours