चिचोली तीसरी मंजिल से अज्ञात कारणों से नीचे गिरी युवती की मौत

Estimated read time 0 min read

चिचोली। बसस्टेण्ड के समीप सुबह के दौरान तीसरी मंजिल से गिरने से एक विवाहित युवती की मौत होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक घटना आठ बजे के आसपास की बताई जा रही है। 30 वर्षीय रुखसार सीधे तीसरी मंजिल से नीचे मलाजपुर मार्ग पर जा गिरी, तीसरी मंजिल से गिरने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी, युवती को परिजनों द्वारा उपचार के लिए बैतूल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक युवती की मौत हो गई है। फिलहाल इस मामले में चिचोली थाने से किसी प्रकार की कोई जानकारी लग नहीं पाई है । युवती के शव का पीएम बैतूल पुलिस द्वारा करवाया गया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours