सारनी। पाथाखेड़ा में निवास करने वाले मुकेश पिता बाबूलाल ओझा विगत 4 वर्षों से स्थाई वारंट में फरार चल रहा था।सारनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पाथाखेड़ा के झुग्गी बस्ती में छुप कर रहा है।जिस पर एसडीओपी अभय राम चौधरी के निर्देश पर थाना प्रभारी महेंद्र चौहान के मार्गदर्शन में एक टीम को गठित करके चार वर्षों से फरार चल रहे आरोपी मुकेश पिता बाबूलाल ओझा को बीती रात गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।सारनी पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 124/16 का मामला पंजीबद्ध है और वह लंबे समय से फरार चल रहा है जिसे मुखबीर की सूचना पर प्रधान आरक्षक हिरालाल तिलकर,दीपक, सुधांशु चौबे की सूझबूझ से 4 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
चार वर्ष से फरार चल रहे एक आरोपी को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours