घोड़ाडोंगरी में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा

Estimated read time 0 min read

घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक मुख्यालय में बुधवार को धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ हुआ शुभारंभ  गुपचुप तरीके से करने से सवाल खड़े होने लगे है प्रशासन और शासन की हमेशा मंशा रहती है कि जहाँ भी शासन के द्वारा आमजनता के हित के लिए योजनाओं का शुभारंभ होता है वहाँ स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए जिससे ज्यादा से ज्यादा प्रचार और प्रसार हो जिससे आम जनता को जानकारी मिले और आमजनता को लाभ मिले। लेकिन बुधवार को घोड़ाडोंगरी ब्लाक मुख्यालय में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ गुपचुप तरीके से कर लिया गया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की घोर उपेक्षा की गई जिस तरह से जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की गई इससे इस बात पर इनकार नही किया जा सकता कि कही न कही कोई कमी या किसानों के लिए वो पर्याप्त सुविधाए नही होने की बात सामने आती जो खरीदी केंद्र में सरकार के निर्देश रहते है|

More From Author

+ There are no comments

Add yours