आदिवासी समुदाय के लोगों ने दी पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि

Estimated read time 1 min read

सारनी। ग्राम खखराढाना में आदिवासी मूल निवासी समाज संगठन के द्वारा गोंडवाना रत्न पेनवासी दादा अमरवाडा के पुर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आदिवासी समाज लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके समाज को दिये योगदान को याद किया। जिसमें बड़ी संख्या में समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान 9 अगस्त विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस के आयोजन को लेकर भी चर्चा भी की गई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी कार्यक्रम भी आयोजन प्रशासन से परमिशन मिलने पर ही किया जायेगा, साथ ही 9 अगस्त को बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कर सभी अपने-अपने घरों में दिपक जलाकर उत्सव मनायेंगे। इस दिन आदिवासी मूल निवासी के अधिकारों को लेकर जनजागृति सहित अन्य कार्यक्रम चलाये जायेंगे। वही श्रध्दांजलि इस दौरान अशोक उईके, मानुलाल मर्सकोले, सुखमन सलाम, शिवदीन इवने, बादल इरपाचे सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours