घर में चूल्हे की चिंता करने वाली महिलाओं में दिखा अन्न उत्सव को लेकर उत्साह

Estimated read time 1 min read
  • मुख्यमंत्री के भाषण पर तालियां बजाकर किया स्वागत

घोड़ाडोंगरी। नगर परिषद कार्यालय के समीप शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 1 घोड़ाडोंगरी में अन्न उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया
कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने संबोधित किया ।उनके संबोधन का स्वागत लोगों ने तालियां बजाकर किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रदेश के उपभोक्ताओं से चर्चा की। जिसमें उन्होंने डबल इंजन की सरकार की बात पर बल दिया। बुरहानपुर ,होशंगाबाद, निवाडी सहित अन्य स्थलों के उपभोक्ताओं से चर्चा में प्रधानमंत्री ने लोगों से उनके घरों की स्थिति के बारे में, बच्चों की पढ़ाई ,रोजगार ,खेतों में क्या बोते हैं ।राशन प्राप्त करने में आ रही दिक्कतों के बारे में पूछा। बच्चों को आगे पढ़ाने के लिए पालकों को प्रोत्साहित किया। किसान सम्मान निधि की राशि मिल रही है कि नहीं इसके बारे में पूछा

प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि लोगों को गरीबी से बाहर लाने के लिए सरकार काम कर रही है ।अब दिल्ली से एक रुपए जाता है तो जनता तक 100 पैसा पहुंचता है। उन्होंने बताया कि  7 अगस्त को ही स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत हुई थी । पहले एमपी की सड़कों की क्या स्थिति थी उसके बारे में जिक्र किया ।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उपभोक्ताओं को 10 – 10 किलो के राशन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन cmo जी आर देशमुख ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद थे। जिसमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक थी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता रामजीलाल उइके, पूर्व विधायक  गीता उइके, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी विशाल बत्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ,नितेश भुजवरे प्रमुख रूप से मौजूद थे। मुख्य नगरपालिका अधिकारी जीआर देशमुख ने सभी अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रबंधक शिव शंकर पवार , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आरजी गाजरे ,सहायक प्रबंधक राजेश तेम्रवाल,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours