ग्राम बाकुड़ में निकाली रैली

Estimated read time 0 min read

सारनी। शासकीय महाविद्यालय सारणी की प्राचार्य डॉक्टर प्रमिला वाधवा के निर्देशन में महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में प्रकोष्ठ प्रभारी प्रदीप पंद्राम के नेतृत्व में अमृत महोत्सव के अंतर्गत ग्राम बाकुड़ में संग्राम शाह चौराहे से साइकिल रैली निकाली गई| प्राचार्य डॉ प्रमिला वाधवा ने बताया की शासन के आदेशानुसार वर्ष 2022 को आजादी की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में 75 सप्ताह पूर्व से विभिन्न गतिविधियां की जानी है| जिसमें अमृत महोत्सव के अंतर्गत  यह रैली निकाली गई| प्रकोष्ठ प्रभारी  प्रदीप पंद्राम ने बताया की इस रैली में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए रैली निकाली गई |जिसमें ग्रामीणों को बढ़ते कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव हेतु सुझाव दिए |साथ ही स्कूल के छात्रों को मास्क वितरण किया गया |महाविद्यालय के छात्र एंबेस्डर दीना सकॉम ने ग्रामीणों से साफ सफाई की अपील की| इस रैली को सफल बनाने में वनरक्षक  रितेश इवने, अशोक धुर्वे ,नितेश नागवंशी ,राजेश नागवंशी, चैन सिंह मर्सकोले ,विशाल सलाम, पुष्कर वटी ,राजेश उईके ,सतीश मर्सकोले ,श्रीराम यादव, तुलसीराम यादव ,गोलू मर्सकोले एवं शासकीय महाविद्यालय सारणी के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे|

More From Author

+ There are no comments

Add yours