
घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी की पंचायत डेहरी आमढाना के ग्राम कचलोरा में शासकीय प्राथमिक शाला कचलोरा को क्वारंटाइन/आइसोलेशन सेन्टर बनाया गया है। जन अभियान परिषद द्वारा मैं कोरोना वालेंटियर अभियान के तहत बनाए गए कोरोना वालेंटियर मोहनलाल शीलू ने क्वारंटाइन सेंटर कचलोरा में बाहर से आये प्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन करवाया और उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की सलाह देते हुए मास्क वितरित किए गए। साथ ही आश्वस्त किया गया कि उन लोगों को कोई भी परेशानी नहीं होगी एवं 7-8 दिन तक आइसोलेशन सेन्टर में रहने के बाद ही उन लोगों को ग्राम में प्रवेश दिया जयेगा।
विकासखण्ड भैंसदेही के ग्राम पंचायत पारडी एवं ग्राम सराण्डी में कोरोना वालेंटियर उमेश डढोरे पारडी एवं संतोष मोहने एवं कोरोना वालेंटियर अनिता बारपेटे के द्वारा बाहर से आए हुए लोगों को 7 दिन घर में ही रहने हेतु एवं दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मकान सील करने में सहयोग किया गया व कोरोना गाइड लाइन पालन हेतु समझाइश दी गई। सराण्डी ग्राम में लोगों को घर-घर जाकर सैनिटाइजर का उपयोग करने की सलाह दी गई।
ग्राम सिरजगांव में कोरोना वालेंटियर गुडडी धुर्वे एवं मालता तुमबेकर द्वारा ग्राम वासियों को दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाओ के लिए प्रेरित किया जा रहा है एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
विकासखण्ड आठनेर की ग्राम पंचायत धनोरी में कोरोना महामारी के बचाव एवं सावधानियां साफ-सफाई एवं स्वच्छता सोशल डिस्टेंसिंग जागरूकता के लिए ग्राम में प्रचार प्रसार किया गया जिसमें आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक को कोरोना वालेंटियर संदीप पड़लक, प्रवीण चढ़ोकर एवं प्रकाश धोटे द्वारा सहयोग दिया गया। विकासखण्ड शाहपुर के ग्राम पतोवापुरा में कोरोना वालेंटियर देवेन्द्र कुमार कदम द्वारा ग्रामीणों को कोविड कंटेन्मेंट जोन एवं होम क्वारेंटाइन संबधित जानकारी एवं जागरूकता हेतु पर्चे बांटकर स्वास्थ्य विभाग का सहयोग किया जा रहा है।
+ There are no comments
Add yours