गरीबों के मसीहा बनकर उभरे हेमंत खंडेलवाल

Estimated read time 0 min read
  • आधी रात को मरीज के लिए उपलब्ध कराई एम्बुलेंस, समाज ने माना आभार

बैतूल। किसी गरीब की मदद करना हजारों दुआ से कम नहीं है। दुआ भी दवा से कम नहीं है। गरीबों की मदद के लिए हमेशा आगे आने वाले जनप्रतिनिधियों का अहसानमरीज के परिजन भुलाएं नहीं भूल पाते है। ऐसा ही एक मामला विगत दिनों आधी रात को मरणासन्न स्थिति में मरीज को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे परिजनों का था। जिला चिकित्सालय में रात्रिकालीन ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की तानाशाही देखते नहीं बनती थी। परेशान परिजन वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को फोनलगाते रहे, पर गरीब का कोई फोन उठाने के लिए तैयार नहीं था। परंतु कुछ समाजसेवियों की सक्रियता के चलते पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल को फोन लगाते से ही जिला चिकित्सालय में कार्यरत रात्रिकालीन ड्यूटी के कर्मचारियों की भाषा ही नहीं बदली, बल्कि मरीज की देखभाल कर प्राथमिक उपचार भी देना शुरू कर दिया। मरीज की गंभीर हालत होने पर उसे एम्बुलेंस से नागपुर ले जाने के लिए परिजनों से 30 हजार रूपए की मांग की गई, इस पर परिजनों ने पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल को रात्रि 3 बजे फोन लगाया तो उन्होंने तत्काल कम शुल्क में मरीज को नागपुर ले जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की। श्री खंडेलवाल की उदारता को देखते हए किराड़ महासभा नवयुवक मंडल के जिलाध्यक्ष मदनलाल डढोर एवं धरनीधर समिति के जिलाध्यक्ष केशो सूर्यवंशी के नेतृत्व में हेमंत खंडेलवाल को पुष्प गुच्छ देकर आभार माना।

More From Author

+ There are no comments

Add yours