- मुख्य रोड में बह रहा है गटर का पानी पाइप कौन डाले इसको लेकर उलझे ग्राम पंचायत और मकान मालिक
घोड़ाडोंगरी। शक्ति के पर्व नवरात्र में शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में खेडापति मन्दिर में माता को जल अर्पण करने का विशेष महत्व है । लेकिन यदि माता को जल अर्पण करने के पहले यदि मुख्यमार्ग में गटर का पानी बह रहा हो और वहाँ से निकल कर यदि माता के दरबार मे जाए तो इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है ।लेकिन घोड़ाडोंगरी मुख्यालय में ये अब आम बात हो गई है क्योंकि जनता के तकलीफ से ग्राम पंचायत में बैठे जनप्रतिनिधि को कोई मतलब नही है वो तो सिर्फ कमाई के नाम पर कहा काम करना है उस तरफ ध्यान लगा कर अपनी जेब गर्म करने में लगे है। नवरात्र में बड़ी संख्या में माताएं बहने खेड़ापति माता मन्दिर में जल अर्पण करने जाती है और बजरंग कालोनी,की तरफ से प्रतिदिन नंगे पैर ये श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दरबार मे पहुचते है ।लेकिन माता के दरबार मे पहुचने के पहले इन्हें गन्दे पानी से जाना पड़ता है जिससे ग्राम पंचायत के प्रति महिलाओं का आक्रोश दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है ।छ नम्बर वार्ड के वासीयो ने कई बार ग्राम पंचायत को इस बारे में अवगत करवाया लेकिन वहाँ बैठे जनप्रतिनिधियों के कान में जु तक नही रेंगा।अब वार्डवासी तहसीलदार घोड़ाडोंगरी को शिकायत कर वहाँ हुए अतिक्रमण को हटाने एवम जनपद सीईओ से सोख्ता गड्ढे बनाये जाने की मांग करने का मन बना चुके है जिससे रोड़ का पानी सड़क पर ना आये।
+ There are no comments
Add yours