खबर के बाद सख्त हुए सीईओ, एक ही फर्म के नाम से कई सामग्री के बिल लगने की खबर के बाद सीईओ ने मांगी पंचायतो से जानकारी

Estimated read time 0 min read
  • जीएसटी नही भरने वाले वेंडरों को ब्लैकलिस्ट करने का दिया आश्वासन 

घोड़ाडोंगरी। जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के अंतर्गत पाढर क्षेत्र में कागज पर ही संचालित फर्म के नाम से क्रेसर की गिट्टी,पानी के टैंकर,सीमेंट,लोहा,तार के फर्जी बिल ग्राम पंचायत में लगने की खबर सोमवार को ,””राज एक्सप्रेस “” ने प्रमुखता से छापी थी खबर की सत्यता को देखते हुए जनपद पँचायत घोड़ाडोंगरी के सीईओ दानिश खान ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।
ज्ञात हो कल राज एक्सप्रेस घोड़ाडोंगरी द्वारा नेतानुमा ठेकेदारों की फर्जी बिलो की खबर प्रकाशित की थी  इन ठेकेदारों को काले कारनामे को बाहर लाकर ठेकेदार द्वारा एक ही फर्म के ऐसे बिल लगाने की जानकारी उजागर की थी जिसमे ऐसे बिल पंचायतो में लगाये गए है जहाँ ना तो मोके पर कोई उक्त फर्म के नाम पर स्टोन क्रेसर है और ना ही लोहा सीमेंट की दुकान लेकिन इसके बकायदा ठेकेदारो ने हिम्मत दिखाकर लाखो के बिल एक फर्म बनाकर उसका भुगतान अपने रिश्तेदारो के नाम से निकाल लिया ।
इस पूरे मामले की जांच करने की मांग  अधिकारियों से की थी खबर लगने के बाद जनपद पंचायत सीईओ दानिश खान ने तत्तपरता दिखाते हुए पंचायतो से सभी बिलो की जानकारी निकालने का आदेश दे दिया है। साथ ही चर्चा के दौरान जनपद सीईओ खान ने बताया कि उन्होंने सभी पंचायतो से ऐसे लगे फर्जी बिलो को जानकारी मंगवाना चालू कर दिए है साथ ही उन सभी बिलो के जीएसटी एवम अन्य टेक्सो की भी जानकारी वे ले रहे है और यदि इस पूरे मामले में यदि जिन भी फर्मो के बिल लगे है और जांच के उपरांत हमे मोके पर फर्म नही मिलती है तो हम इन वेंडरों को ब्लेक लिस्ट करने की भी कार्यवाही करेंगे ।  खबर और जनपद सीईओ के सख्त कदम के बाद ये नेतानुमा  ठेकेदारो में हड़कंप मच गया है और बचने के लिए इधर उधर हाँथ पर मारने लगे है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours