कोविड टीकाकरण अभियान रिपोर्ट

Estimated read time 0 min read

बैतूल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके तिवारी ने बताया कि 16 जनवरी तक की स्थिति में हेल्थ केयर वर्कर्स का प्रथम डोज 9118, द्वितीय डोज 9120 तथा प्रीकॉशन डोज 3436 हुआ है। फ्रंटलाइन वर्कर का प्रथम डोज 8992, द्वितीय डोज 9002 तथा प्रीकॉशन डोज 2876, 15 से 17 वर्ष के लाभार्थी का प्रथम डोज 63344, 18 से 44 वर्ष के लाभार्थी का प्रथम डोज 713869 एवं द्वितीय डोज 668180, 45 से 59 वर्ष के लाभार्थी का प्रथम डोज 239895 एवं द्वितीय डोज 238781 तथा 60 वर्ष से अधिक के लाभार्थी का प्रथम डोज 142509, द्वितीय डोज 141409 एवं प्रीकॉशन डोज 1195 हुआ है।
इस प्रकार जिले में समस्त आयु वर्ग के कुल नागरिकों को प्रथम डोज 1177727, द्वितीय डोज 1066492 तथा प्रीकॉशन डोज 7507 लगाये गये हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समस्त आयु वर्ग के पात्र नागरिकों से अपना कोविड टीकाकरण कराने की अपील की गई है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours