- सतपुड़ा व्यापारी संघ ने सोमवार को दुकानें बंद रखने का किया था आह्वान
सारनी। कोविड-19 कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए सतपुड़ा व्यापारी संघ ने वरिष्ठ व्यापारियों के मार्गदर्शन में बैठक कर प्रति सोमवार गोमस्ता एक्ट के पालन करते हुए स्वेच्छा से दुकानें बंद रखने का आह्वान किया था। जिसे व्यापारियों ने शत प्रतिशत मानते हुए सोमवार को अपनी अपनी दुकानें बंद रखकर कोरोना से लड़ाई में सहयोग प्रदान किया। संघ के अध्यक्ष विनय मालवीय ने कहा कोरोना से बचाव के लिए एहतियात जरूरी है। उन्होंने कहा सारनी क्षेत्र में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। कब कौन संक्रमित व्यक्ति के सपंर्क में आ जाए। इसका कोई भरोसा नहीं। व्यापारियों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए व्यापार करने की आवश्यकता है।बढ़ते संक्रमण को गंभीरता से लेकर सतपुड़ा व्यापारी संघ ने मार्गदर्शक मंडल की मौजूदगी में लिए इस महत्वपूर्ण निर्णय का पालन सोमवार को सभी व्यापारियों ने किया। संघ के अध्यक्ष ने कहा प्रतिदिन सुबह से रात 8 बजे तक दुकानें खोले। वहीं गोमस्ता एक्ट के तहत प्रति सोमवार को स्वेच्छा से सभी व्यापारी दुकानें बंद रखे। व्यापारी संघ ने सभी व्यापारियों से अपनी दुकान के सामने हैंड सैनिटाइजर या पानी व साबुन रखने की अपील की है। इसके अलावा बिना फेस मास्क लगाए दुकान में किसी को प्रवेश नहीं दे। उपभोक्ताओं को भी कोरोना से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने जागरूक करने का आग्रह किया।
+ There are no comments
Add yours