कोरोना संकट के बीच चित्रकला के जरिए बनाई कोरोना सुर मर्दिनी

Estimated read time 1 min read

बैतूल। बैतूल की कक्षा 11वीं में पढऩे वाली दिशा मौर्य ने देश में कोरोना संकट के बीच अपने घर पर एक पेंटिंग बनाई। चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो चुके हैं ऐसे में शक्ति की आराधना के पर्व पर अपनी चित्रकला के जरिए माता रानी के स्वरूप को कोरोना वायरस संक्रमण से देश को बचाने वाली टीम से जोड़ा है।
दिशा ने अपनी पेंटिंग के जरिए देश के करोड़ों श्रद्धालुओं को यह संदेश देने की कोशिश की है कि चिंता की बात नहीं मां जगदंबा ने जैसे महिषासुर और चंड मुंड- मधु कैटभ जैसे राक्षसों का संहार किया वैसे ही देश पर और दुनिया पर पड़े इस संकट की घड़ी में मां भगवती की शक्ति से कोरोना नाम के असुर का संहार होगा। और पूरी मानव जाति कोरोना के संकट से मुक्त होगी।
गौरतलब है कि इन दिनों देश दुनिया संकट से जूझ रही है। डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, सफाईकर्मी, पुलिस और मीडिया सभी पूरी ताकत से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं ऐसे में दिशा की बनाई इस पेंटिंग ने देवी भक्तों के बीच अपनी चित्रकला के जरिए प्रार्थना स्वरूप इस पेंटिंग को बनाया है और इसे नाम दिया है कोरोना सुर मर्दिनी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours