- मंडल अध्यक्षो ,महामंत्रियो के साथ की वीसी
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षो व महामंत्रियो से वैष्विक महामारी कोरोना के दूसरे काल में जनता के साथ खडे रहकर जागरूक करने के दिषा निर्देष दिए है। सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मंडल अध्यक्षो व महामंत्रीयो के साथ हुई बैठक में बबला शुक्ला ने कहा कि ये संकट का समय है। पिछले सौ वर्षो के बाद ऐसी भीषण बीमारी का समय आया है। उन्होने कहा कि ये समय जनता का हौसला बढाने का है। उनका संबल बढाने का है। जनता को बताए कि प्रदेष की सरकार ने अस्पतालो में मरीजो के लिए पूरी व्यवस्थाएं की है। पर्याप्त संख्या में बिस्तर उपलब्ध है। इसके साथ ही आक्सीजन और जीवन रक्षक इंजेक्षन रेमडेसीवर की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होने पार्टी पदाधिकारियो से कहा कि जनता को समझाए कि इससे घबराएं नही। प्रदेष की सरकार और भाजपा संगठन जनता के साथ खडे है। उन्होने मंडल अध्यक्षो व महामंत्रीयो से कहा कि बूथ अध्यक्षो से चर्चा करें एवं पंचायतो में जनता स्वयं होकर 30 अप्रेल तक जनता कर्फयु लगाए इस बात के लिए प्रेरित करें। श्री शुक्ला ने मंडल पदाधिकारियो से कहा कि वे स्वयं सकारात्मक एवं सुरक्षित रहे तथा जनता को सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभाएं। श्री शुक्ला ने पदाधिकारियो से कहा कि वे शासन की गाईड लाईन का पूरी तरह पालन करे और आम जनता को भी इसके लिए प्रेरित करें। श्री शुक्ला ने कहा कि पिछले साल भी पार्टी कार्यकर्ताओ ने सेवा का अनुपम उदाहरण दिया था। श्री शुक्ला ने कहा कि इस संकट की घडी में भी विपक्ष मानवीयता को कलंकित कर आपदा को अवसर में बदलने का कुत्सित प्रयास कर जनता को भ्रमित कर रहा है। जो बेहद निंदनीय है। श्री शुक्ला ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ जाती है कि हम जनता के साथ खडे रहे।
+ There are no comments
Add yours