कोरोना वालंटियर कर रहे व्यक्तियों को वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचाने में सहयोग

Estimated read time 1 min read

बैतूल। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में जिले में चलाए जा रहे मैं कोरोना वालंटियर अभियान के तहत जिले के सभी विकास खंडों में पंचायत स्तर पर कोरोना वालंटियर सक्रिय होकर प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण रोकने की चलाई जा रही मुहिम में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। विकासखंड भैंसदेही के ग्राम आमला में कोरोना वालंटियर सरावन मन्नासे द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए ग्राम वासियों से घर-घर जाकर संपर्क कर 13 व्यक्तियों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया गया एवं वैक्सीनेशन सेंटर भैंसदेही पहुंचा कर वैक्सीन लगवाई गई।

विकासखंड भीमपुर के ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष एवं कोरोना वालंटियर अनिल आर्य द्वारा 100 मास्क बनवाकर ग्राम वासियों को नि:शुल्क वितरित किए गए एवं कोरोना वालंटियर  शंकर चौहान द्वारा ग्राम बाटला खुर्द में ग्राम वासियों को सामाजिक दूरी, सैनिटाइजर तथा मास्क का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। विकासखंड आठनेर के ग्राम बोरपानी में कोरोना वालंटियर द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को फेस शील्ड दी गई। साथ ही थर्मल गन से ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गई। ग्रामीणों को मास्क वितरण के साथ वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित किया गया। विकासखंड घोड़ाडोंगरी में ग्राम सीताकामथ में कोरोना वालंटियर प्रशांत गाइन ने ग्राम संकट प्रबंधन समिति के साथ कोरोना किट वितरण के लिये घर-घर में सर्वे करने में सहयोग किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours