कोरोना वायरस संक्रमित वेकोलिकर्मी के 2 पड़ोसियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, नगरीय क्षेत्र में 3 दिन से लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितो की संख्या

Estimated read time 1 min read

सारनी। नगरी निकाय क्षेत्र में रोजाना कोरोना वायरस संक्रमण के केस बढ़ने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार को नगर के  पाथाखेड़ा क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 14  निवासी संक्रमित वेकोलि कर्मी के 2 पड़ोसियों की कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दोनों लोगों को घोड़ाडोंगरी आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया है। जिसमे 1 युवक एवं 1 महिला शामिल है।
गौरतलब हो कि 19 जुलाई को वार्ड नं 14 निवासी एक वेकोलि कोलकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद देर रात को एसडीएम, तहसीलदार सहित नगरीय निकाय एवं पुलिस प्रशासन अमला मौके पर कंटेनमेंट जोन बनाने हेतु कोरोना संक्रमित वेकोलि कोलकर्मी के घर पहुंचे, स्वास्थ्य विभाग द्वारा वेकोलिकर्मी को रात में ही घोड़ाडोंगरी में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। बताया जाता है कि तवा वन खदान में कार्यरत कोरोना से संक्रमित वेकोलि कर्मी 14 जुलाई को ड्यूटी करने के बाद अवकाश पर चला गया था। जिसके बाद वेकोलि कर्मी की रिपोर्ट तथा 23 जुलाई को 58 वर्षीय वेकोलि कर्मी के 3 परिजनो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव आई थी, जिसके दूसरे दिन कुछ लोगों के को चिन्हित कर सैम्पल लिए गए थे, जिसमें से 27 जुलाई को वेकोलि कर्मी के 2 पड़ोसियों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई। जिसमें प्रेमनगर पाथाखेडा निवासी 38 वर्षीय महिला (पॉजिटिव का प्राथमिक संपर्क में) तथा 24 वर्षीय पुरुष (पॉजिटिव का प्राथमिक संपर्क में) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

क्षेत्र कोरोना संक्रमण की ऐसी है स्थिति

घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में अब तक कुल संक्रमण के मामले 47 हो चुके हैं जो कि पूर्व में उन 45 थे। जिसमें वेकोलि कर्मी के 2 पड़ोसियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के पश्चात यह मामले 47 हो गये। ब्लॉक में अभी सक्रिय मामले 08 हो चुके हैं वही 38 लोगों ने कोरोना जंग जीत चुकी है। जिसमे से 3 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ होकर रविवार को अपने घर लौटे।

संक्रमित से संपर्क में आए लोग स्वास्थ्य विभाग को दे जानकारी, डरे नहीं जागरूक बने

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से अपील किया गया है कि जो भी व्यक्ति किसी भी संक्रमित के संपर्क में आया हो तो वह इसे छुपाए नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग को इसकी तुरंत जानकारी देकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाएं ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। क्योंकि यदि आप स्वास्थ्य विभाग को यह जानकारी नहीं देंगे तो अपने ही परिवार के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं यदि आप किसी संक्रमित के संपर्क में आए हैं और आप में कोई लक्षण नहीं देख रहे हैं और यदि भविष्य में आप में संक्रमण की पुष्टि होती है तो आपके साथ ही साथ परिजनों को भी यह फैल चुका होगा इसीलिए आप लोग जागरूकता का परिचय देते हुए अपनी जांच अवश्य करवाएं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours