कोरोना महामारी के कारण बेजुबान जानवर को भी पेट भरने में हो रही मुश्किल सारनी थाना प्रभारी की अनुठी पहल

Estimated read time 1 min read

सारनी। कोरोना वैश्विक महामारी से ना सिर्फ मानव मूल को खतरा है अपितु बेजुबान जानवरों को भी जहां एक तरफ कोरोना के कारन मनुष्य अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए संघर्ष कर रहा है वैसे ही कई बेजुबान जानवर ऐसे हैं जो अपने पेट भरने के लिए पूर्ण या आंशिक रूप से मनुष्य पर निर्भर रहते है। आज जब मानव प्रजाती पर कोरोना महामारी के कारण खतरा मंडरा रहा है वहीं दूसरी ओर कोरोना के कुप्रभाव के कारन कई जीव जंतु पर भी अपने पेट भरने का संकट है।
सारनी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान द्वारा कोरोना महामारी के दौर में बेजुबान जानवरों की चिन्ता की है। दुधारू जानवरो को मनुष्य आवश्यकता पूर्ति के लिए पालता है आज वह रोड पर पेट भरने को मजबूर है,ऐसे जानवरों की सारनी थाना प्रभारी द्वारा चींता की है। उन्होंने सभी नगर वासियों, व्यापारियो और पशु प्रेमियों से अपील की है कि मानवीय संवेदना के साथ इन बेजूबान जानवरो के लीए पानी और खाने की व्यवस्था भी हम ही लोगो को करना चाहिये इस लिए अपने घर के आसपास धुमने वाले बेजूबान जानवरो को घर का बचा हूआ खाना अवस्य खिलाए।
बेजुबान जानवरों के लिए थाना प्रभारी की संवेदना कोई नई नहीं है पूर्व में भी उनके द्वारा स्वानो के उपचार के लिए वे आगे आए हैं, साथ ही उनहोने कहॉ है की गायो को पाल कर उनको दोहन करने वाले वे लोग जो अपने मवेशियों को सडक आवारा धुमने के लिए छोड़ देते है, उन्हें चिन्हित कर उनके ऊपर कार्यवाही की जाएगी और सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों को गौशालाओं में पहुंचाया जाएगा। गौरतलब है कि सारनी थाना क्षेत्र एक वृहद क्षेत्र है जिसमें पुलिस विभाग द्वारा सतत् दौरे कर लॉक डाउन का पालन कराया जा रहा है।उसके बावजूद भी पुलिस विभाग द्वारा बेजुबान जानवरों की चिंता करना भी मानवीय संवेदना का प्रतीक है, सारनी थाना प्रभारी एवं अन्य पुलीस विभाग के अधिकारी लॉक डाउन का पालन कराने के लिए लगातार सडको पर दबीस दे रहे है, दिन भर अपने ड्यूटी से समय निकालकर एक घण्टे बेजुमान जानवारो को रोटी व स्वान को ब्रेड अपने हाथो से खिलाते है । और इस मौसम में स्वानो को खुजली रोग होता है इस लिए थाना प्रभारी द्वारा स्वयं के घर पर दवाइयों को खरीद कर आवारा स्वानो को खिलाई जा रही है।उनकी इस पहल को समाजिक संगठनो ने तारिफ की है कई संगठन आगे आकर बेजूमान जानवारो के लिये भोजन की व्यवस्था की बात कही है।
साथ ही सारनी थाना प्रभारी द्वारा नगर वासियों से अपील की है कि कोविड-19 के कारन पूरे देश में लॉक डाउन द्वितीय चरण प्रारंभ हो चुका है नगरवासी अनावश्यक रूप से सड़कों पर घूमने ना निकले और अपने घर पर सुरक्षित और स्वस्थ रहे स्वास्थ्य विभाग सफाई कर्मचारी एवं पुलिस विभाग इस विपरीत परिस्थितियों में भी देश के साथ देशवासियों के साथ खड़ा है ।क्षेत्र के सभी नागरिको से अपील करता हूं कि अपने-अपने क्षेत्र में बेजुबान जानवरो खाने को भोजन जरूर दे क्योकि इस संकट की घड़ी मे उनको सहयोग करके मानवता धर्म निभाये।

More From Author

+ There are no comments

Add yours