किसान की हत्या खून से सनी मिली खेत मे लाश जागल करने गया था खेत पत्नी पहुची तो पड़ी थी लाश

Estimated read time 1 min read

बैतूल। शाहपुर थाना इलाके के कछार किसान की उसी के खेत में खून से सनी लाश मिली है। किसान ओमप्रकाश अपने खेत पर जागल करने गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक कछार गांव के किसान ओमप्रकाश पिता ज्योतिप्रसाद राव 55 बीती रात गांव में ही एक शादी में गया था। शादी में शामिल होने के बाद वह अपनी फसल की रखवाली के लिए खेत पर जागल करने चला गया था।अमूमन वह सुबह 6-7 बजे तक घर लौट आता था। आज 10 बजे तक भी जब वह नहीं लौटा तो उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ उसे देखने खेत पहुंची। वहाँ पहुंचकर उन्होंने जो नजारा देखा तो उनके होश ही उड़ गए। किसान का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसके पेट पर चाकुओं से गोदने के निशान थे। इस पर बेटे ने कोटवार को घटना की सूचना दी। जिसने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एनके पाल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। परिजनों व ग्रामीणों के बयान लेकर शव को पीएम के लिए शाहपुर भेजा गया है। हत्या से गांव में सनसनी फैल गयी है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours