सारनी। भारतीय जनता पार्टी के विजय भवन में अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई जिसमें अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भगवान जी परमार एवं प्रदेश मंत्री धर्मेंद्र आर्य जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया समर्पण निधि को लेकर हुई बैठक में आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे पूर्व विधायक चेतराम मानेकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे ने जानकारी में बताया कि पार्टी के पित्र पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं से समर्पण के रूप में समर्पण निधि की रसीद मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा अधिक से अधिक समर्पण निधि जमा करने का लक्ष्य रखा गया है जिसके तारत्म्य में जिला बैतूल अनुसूचित जाति मोर्चा को लक्ष्य दिया गया है मुख्य अतिथि के रूप में भगवान जी परमार ने कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस में हमेशा अनुसूचित जाति के लोगों का शोषण किया है और केवल एक वोट बैंक के रूप में देखा है परंतु भारतीय जनता पार्टी ने अपनी विचारधारा के अनुरूप अंतिम छोर के व्यक्ति के उत्थान का जो सपना देखा है उसको आज की केंद्र व राज्य की सरकार पूरा करने जी जान से जुटी है केंद्र व राज्य के द्वारा चलाई जा रही लगभग 80% योजनाएं अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही है इस अवसर पर धर्मेंद्र आर्य ने संगठन के विषय में विस्तार से बात रखी एवं समर्पण निधि को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया इस अवसर पर आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर का सपना भारतीय जनता पार्टी ही पूरा कर रही है इसके लिए हमारे समाज को संगठित होकर अपनी संख्या का एहसास करवाना जरूरी है कार्यक्रम का संचालन अनिल मंडलेकर ने किया एवं आभार व्यक्त अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओंकार टीटारे ने किया समर्पण निधि की जिला स्तरीय बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक नागले,पार्षद सुरेश गायकवाड, परमेश्वर नागले, प्रकाश डेहरिया, योगेश बर्डे, सिद्धार्थ बिहारे, रवि इंगले, रवि लोट, गोलू चौकीकर, राहुल बर्डे,विनोद परदेसी शिवपाल उबनारे, अरविंद पठारिया,दुर्गेश, बिज्जू घोड़ाडोंगरी सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं से समर्पण निधि को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा की जिलास्तरीय बैठक हुई संपन्न
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours