कांग्रेस सेवादल के संस्थापक की पुण्यतिथि मनाई

Estimated read time 0 min read

सारनी। कांग्रेस सेवादल के संस्थापक पद्मभूषण डॉ नारायण सुब्बा राव हार्डीकर की पुण्य तिथि शोभापुर कॉलोनी में मनाई गयी। प्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव भोला कांति, जिला कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष चंदू यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भगवान जावरे, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष चितरंजन खाड़ा सहित सेवादल के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवादल के संस्थापक डॉ नारायण सुब्बाराव हार्डीकर की छाया चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर सादर नमन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संचालन चितरंजन खाड़ा ने किया एवं सर्वप्रथम प्रदेश महासचिव भोला कांति ने बताया की डॉक्टर नारायण  सुब्बाराव हार्डीकर हमारी देश की धरोहर है एवं उन्होंने 28 दिसंबर 1923 को कांग्रेस सेवादल की स्थापना की थी एवं कांग्रेस सेवादल का योद्धा सच्चा सिपाही होता है। उसी क्रम में जिला कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष चंदू यादव ने भी अपने विचार रख बताया कि सेवादल का इतिहास आजादी के समय का है कांग्रेस सेवादल की रीड की हड्डी है इसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी थे एवं इन सभी महापुरुषों के विचारों को हम सभी युवाओ को अपने जीवन में लाकर अपने भविष्य उज्जवल बनाना चाहिये। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भगवान जावरे ने भी संबोधित कर बताया कि सेवादल का योद्धा समर्पित भाव से अनुशासित ढंग से कार्य करता है। वही इस दौरान राजेंद्र माने, मुस्ताक कादरी, रमजान अंसारी, सतीश सेन सुनील मर्सकोले, देवमन डेहरिया, अजय रायकवर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours