कांग्रेस द्वारा शांति के टापू सारनी को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है: रंजीत सिंह

Estimated read time 1 min read
  • “कांग्रेस की पहचान” राष्ट्र विरोधी ताकतों का समर्थन-राष्ट्रवादीयो का विरोध:- रंजीत सिंह

सारनी। लगातार कांग्रेस पार्टी द्वारा सारणी में हो रही कंगना रणावत की शूटिंग साइड के आसपास विरोध किया जा रहा है तथाकथित ट्वीट को लेकर कंगना रनौत के विरोध करने वाले कांग्रेस के नेता शांति के टापू के नाम से पहचाने जाने वाले सारणी की पहचान पर कालिख पोतने का काम कर रहे हैं। शांत एरिया और सुखद प्रकृतिक वातावरण के कारण ही सारणी में कंगना रणावत की अपकमिंग मूवी धाकड़ की शुटिग हो रही है, किन्तु ये कांग्रेस के नेताओ को अच्छा नही लग रहा है भारतीय संस्कृति अतिथि देवो भव की रही है किंतु अपने- अपने राजनैतिक आकाओं को खुश करने के लिए कांग्रेस के नेता कंगना का विरोध कर रहे है। ज्ञात हो की कुछ समय पश्चात नगर पालिका,नगर पंचायत, ग्राम पंचायत के चुनाव प्रस्तावित है उसको देखते हुए भी चिचोली, आमला, बैतूल, मुलताई, शाहपुर,घोड़ाड़ोगरी के कांग्रेस कार्यकर्ता सारनी आकर कंगना का विरोध कर अपने- अपने  आकाओ को खुश करने का प्रयास कर रहे है।  प्रेस नोट जारी कर जिला मंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मोदी विरोध के फोबिया में इतने आगे निकल गए है कि वे राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ भी खडे होने से परहेज नही करते जब कंगना ने अभी किसानो के जनवरी में हुए उग्र आंदोलन  व लाल कीले की प्राचीन पर तिरंगे के स्थान पर दुसरा झंडा फहराए जाने का विरोध किया तो कांग्रेस के नेताओ के पेट में दर्द चालू हो गया। कुछ वर्षों से कांग्रेस के नेता लगातार राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं,चाहे वह जेएनयू एएमयू में हुवे  राष्ट्र विरोधी आंदोलन हो या कश्मीर से धारा 370, 35ए हटाया जाना हो या नागरिकता संशोधन विधेयक हो या सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक हमेशा ही कांग्रेस के नेता राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ खड़े रहते हैं ।विगत कुछ दिनों से सिने अभिनेत्री कंगना राणावत के कथित किसान विरोधी बयान को मुद्दा बनाकर जिले के कुछ कांग्रेसी नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए कभी धरना तो कभी ट्रैक्टर रैली की नौटंकी करने में लगे हैं। दिखावा तो किसान हितैषी होने का किया जा रहा है किंतु असली लक्ष्य अपने-अपने आकाओं की नजर में अपनी रैंकिंग बढ़ाना है जिससे कि निकट भविष्य में संपन्न होने जा रहे हैं स्थानीय निकाय चुनावों में टिकट पक्की हो सके।
कांग्रेसी हमेशा से ही सत्ता लोलुप रहे हैं और सत्ता पाने के चक्कर में इन्होंने शांति और विकास की अनदेखी ही नहीं की बल्कि इनकी बलि चढ़ाने का भी कार्य किया है। सारणी में कंगना अभिनीत फिल्म की शूटिंग होने के कारण क्षेत्र के कई युवाओं को रोजगार मिला है तथा व्यापारियों एवं होटल, लॉज आदि का संचालन करने वालों को आर्थिक लाभ पहुंच रहा है। इससे भविष्य में भी कई फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग की संभावना क्षेत्र में बन रही थी किंतु कांग्रेसियों की क्षुद्र राजनीति के चलते क्षेत्र की छवि को काफी आघात पहुंचा है तथा विकास की संभावनाओं को भी धक्का लगा है।आज अपने आपको किसानों का शुभचिंतक दिखा रहे इन कांग्रेसियों को यह सब करने के पूर्व अपने गिरेबान में अवश्य झांकना चाहिए था कि मुलताई में किसानों के ऊपर गोली इसी कांग्रेस की सरकार ने चलवाई थी जिसमें कई किसान शहीद हो गए थे। कांग्रेसियों को क्षेत्र की जनता से भी माफी मांगनी चाहिए जिनके सुनहरे भविष्य की संभावनाओं को उन्होंने अपने कृत्यों से धूल-धुसरित कर दिया है। प्रेस नोट के माध्यम से भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह ने कहां की कांग्रेस नेता चाहे जितनी कोशिश कर ले कंगना रनावणत  की शूटिंग सारनी मे होगी और सारणी की पहचान रुपहले पर्दे पर बनेगी सारणी की पहचान को धूमिल करने के प्रयास में कांग्रेस के नेता सफल नहीं हो पाएंगे सारणी की जनता इन्हें पुनः निश्चित ही सबक सिखाएगी । एक तरफ जहाँ कांग्रेसी अपने कृत्यों से क्षेत्र के विकास को बाधित करने में लगे हैं वही मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने सूखाढाना क्षेत्र में सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर युवाओं को रोजगार एवं क्षेत्र के पुराने गौरव को पुनः वापस लाने के लिए कृत संकल्पित है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours