कबाड़ की दुकान से मिला खदान से चोरी हुआ स्क्रैप

Estimated read time 0 min read
  • एक लाख का मॉल हुआ बरामद

सारनी। पुलिस ने विगत दिनों कोयला खदान से चोरी स्क्रैप को कबाड़ की दुकान से बरामद किया है। बरामद स्केप की कीमत करीबन एक लाख के आसपास बताई जा रही है। पाथाखेड़ा की कोयला खदानों में लगातार चोरी की घटनाओ को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने सारणी पुलिस को तत्परता से कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस की जांच टीम ने पुलिस अधीक्षक श्री चौधरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के निर्देशन तथा एसडीओपी सारणी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अरविंद कुमार कुमरे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जांच टीम  ने मुखबिर की सूचना पर संदेह के आधार पर एक कबाड़ की दुकान पर छापा मारकर खदान से चोरी हुए स्केप को बरामद किया है। बरामद स्क्रैप की कीमत करीबन एक लाख आंकी गई है। पुलिस ने कबाड़ को संचालित करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया है। टीआई श्री कुमरे ने बताया की स्क्रैप चोरी के मामले में लिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है। शीघ्र ही स्केप चोरों को पकड़ लिया जायेगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours