“कन्टीन्यूअस माइनर पैकेज” के शुभारंभ में जनप्रतिनिधियों के अपमान से आहत भाजपाईयो ने फूंक दिया वेकोली महाप्रबंधक का पुतला

Estimated read time 1 min read
  • “कन्टीन्यूअस माइनर पैकेज” के शुभारंभ में शिलालेख पर सांसद विधायक का नाम ना होने से विधायक ने किया मंचीय कार्यक्रम का बहिस्कार ‘व्यक्त की नाराजगी’

सारनी। गुरुवार को वेकोली प्रबंधन द्वारा कन्टीन्यूअस माइनर पैकेज के शुभारंभ का भव्य कार्यक्रम पाथाखेडा क्षेत्र की तवा 2 खदान पर रखा गया था जिसमे वेकोली महानिदेशक एवं कोलइडीया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल सहीत कोल इण्डिया के कई बडे अधिकारी उपस्थीत थे। उक्त कार्यक्रम को लेकर बुधवार से ही भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय मजदूर संघ द्वारा कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र पर क्षेत्र के आदिवासी सांसद दुर्गादास उइके एवं अनुसूचित जाति वर्ग के विधायक डॉ योगेश का नाम ना होने से नाराज थे आनन-फानन में वेकोली प्रबंधन द्वारा अपनी गलती सुधारते हुए आमंत्रण पत्र में क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके एवं विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का नाम अंकीत कराया।
“कन्टीन्यूअस माइनर पैकेज” के शुभारंभ में पहुंचे विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जैसे ही शिलालेख पर जनप्रतिनिधियों का नाम अंकित नहीं देखा वे मंची कार्यक्रम का बहिष्कार कर कार्यक्रम स्थल से निकल गए।
जनप्रतिनिधियों के अपमान से आहत भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं  द्वारा आनन-फानन में वेकोली महाप्रबंधक का पुतला महाप्रबंधक कार्यालय के सामने जला कर जम कर नारेबाजी की। उपस्थित भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता श्री बसंत कुमार राय ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग से आने वाले जनप्रतिनिधियों का अपमान किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं किया जाएगा वेकोली और कोल इंडिया के अधिकारियों को प्रोटोकॉल की जानकारी नहीं ऐसा संभव नहीं है जानबूझकर जनप्रतिनिधियों का अपमान किया गया है अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग से आने वाले सांसद दुर्गादास उइके एवं विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे लोकसभा और विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं आगे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर इस विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ाया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल पदाधिकारी जिला पदाधिकारी पार्षद मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के साथ भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे सभी ने जनप्रतिनिधियों की अवहेलना की निंदा की । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री बृजेंद्र सिंह अध्यक्ष प्रकाश राव भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह पूर्व जिला मंत्री विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह,अशोक मालविय,संजय सिह, सुदामा सिह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम,नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल,मंडल महामंत्री किशोर बरदे,प्रकाश ड़ेहरिया, शिबू सिंह, विनय मदने,बंटी अग्रवाल,प्रकाश ड़ेहरिया,रमेश खवसे, रवि देशमुख, मोनू साहू, योगेश बर्डे,परमेश्वर नागले,गोलू राजपूत,मुलेश रणीत,सहित भाजपा व बीएमएस के सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद थे।

प्रोटोकाल में क्षेत्र के सांसद और विधायक का नाम आमंत्रण पत्र एवं शिलालेख होना आवश्यक था अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों का नाम ना होने चाहिए था
रंजीत सिंह, विधायक प्रतिनिधि

वेकोली प्रबंधन की कार्यप्रणाली ठीक नही थी स्थानीय अधिकारीयो की अपने उच्चय अधिकारियों की चाटुकारिता के कारण आमंत्रण एवं शिलालेख पर  जनप्रतिनिधियों का नाम अंकित नहीं हो पाया
नागेंद्र निगम, भाजपा मंडल अध्यक्ष

अनुसूचित जाति,जनजाति वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधि का अपमान किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नही किया जाएगा वेकोली के प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेंगे

कमलेश सिंह, जिला महमंत्री भाजपा

More From Author

+ There are no comments

Add yours