कई भाषाओ में छपे प्रधानमंत्री के समाचारो के 70 अखबारो की प्रदर्शनी लगाकर दी जन्मदिन की अनूठी बधाई

Estimated read time 0 min read

भाजपा कार्यालय विजय भवन में लगी प्रदर्षनी


बैतूल।
 हिन्दी,अंगे्रजी सहित कई क्षेत्रीय भाषाओ मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषणो और अन्य प्रकाषित समाचारो पर आधारित 70 समाचारो की प्रदर्शनी लगाकर नरेन्द्र मोदी को दी अनूठी जन्मदिन की बधाई। 17 सिंतबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन था भाजपा इसे 14 से 20 सिंतबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसी के चलते बैतूल शहर के एक युवा ने विभिन्न भाषाओ में प्रकाषित समाचार पत्रो में छपे प्रधानमंत्री के भाषणो सहित अन्य खबरो के 70 अखबार की प्रदर्षनी जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में प्रदर्षित कर जन्मदिन की अनूठी बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के मार्ग दर्षन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबंध में 11 भाषाओ हिन्दी,अंगे्रजी,गुजराती,कन्नड,तेलगू,उडिया,मलयालम,मराठी,पंजाबी,सिंधी और असमिया में प्रकाषित 70 समाचार पत्रो का प्रदर्षन भाजपा कार्यालय विजय भवन मेें किया गया। समाचार पत्रो का संग्रहण बैतूल के टिकारी निवासी 44 वर्षीय युवा महेन्द्र वर्मा द्वारा किया गया। महेन्द्र वर्मा जो एमएससी गणित में पोस्ट ग्रेज्युट है कृषि कार्य करते है। श्री वर्मा को विभिन्न वस्तूओ के संग्रहण में रूची बचपन से है। वे जब 7 वीं कक्षा मे पढते थे तब से ही विभिन्न वस्तू का संग्रह कर रहे है। महेन्द्र वर्मा बताते है उनके पास क्वाईन, माचिस, पोस्टल लेखन सामाग्री, न्युज पेपर का कनेक्षन है। न्युज पेपर को लेकर तो महेन्द्र वर्मा के पास वर्ष 1896 से 1947 तक के समाचार पत्रो का संग्रह है। श्री वर्मा वर्ष 2017 में जबलपुर के रानी दुर्गावती संग्रहालय में भी अपने विषिष्ट संग्रहण का प्रदर्षन कर चुके है। इसके अलावा वर्ष 2016 में बैतूल नगर में कन्या शाला में भी वस्तू संग्रह का प्रदर्षन किया गया है।

 प्रधानमंत्री के कार्यो से प्रभावित है वर्मा  

देष के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो एवं ओजस्वी वक्तव्यो ने इस युवा महेन्द्र वर्मा को काफी प्रभावित किया। इसी के चलते प्रधानमंत्री के प्रमुख भाषण, उनके शपथ ग्रहण ,धारा 370 हटाने, श्री राम जन्म भूमि मंदिर के भूमिपूजन सहित अन्य विषिष्ट समाचार जो विभिन्न भाषाओ में प्रकाषित हुए उन अखबारो का संग्रहण महेन्द्र वर्मा द्वारा किया गया है। श्री वर्मा बताते है कि उनके पास हिन्दी अंग्रेजी  के अलावा लगभग 17 भाषाओ के समाचार पत्रो का संग्रह का जिनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सबंधित प्रमुख समाचार छपे है। श्री वर्मा ने बताया कि जब उन्हे जानकारी मिली कि जिला कार्यालय विजय भवन में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर उसकी प्रदर्षनी लगाई गई है तो उन्होने भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला को नरेन्द्र मोदी से सबंधित अखबारो के संग्रहण की जानकारी दी। श्री शुक्ला के कहने पर महेन्द्र वर्मा ने 11 भाषाओ के 70 समाचार पत्रो का प्रदर्षन कर लाडले प्रधानमंत्री को जन्मदिन की अनूठी बधाई दी। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours