सारनी। नवागत एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान का ग्राम भारती महिला मंडल के प्रतिनिधियो पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया। महिला मंडल ने साल एवं स्मृती चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर फतेबहादुर,प्रधान आरक्षक पूनम तिवारी,अंजुमन कमेटी के महासचिव अब्दुल रहमान खान मौजूद थे। इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल ने कहा कि नवागत एसडीओपी श्री चौहान की कार्यप्रणाली से सभी लोग परिचित हैं। जनता एवं पुलिस के बीच तालमेल बनाने में बेहतर काम किया है।उन्होंने कहा कि एसडीओपी श्री चौहान ने सारनी टीआई रहते हुए गंभीर अपराधों में शत प्रतिशत सफलता हासिल की है। खासतौर से महिला अपराधों में बेहद कमी देखने को मिली है। श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि एसडीओपी श्री चौहान सरल एवं सहज सभाव के है। इस मौके पर एसडीओपी श्री चौहान ने ग्राम भारती महिला मंडल के कार्यो की सराहना करते हुए लॉक डाउन में गरीब लोगों की सेवा एवं अनाज वितरण किया है। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान एवं महिलाओं को जागरूक एवं रोजगार दिलाने की दिशा में बेहतर उपलब्धि हासिल की। एसडीओपी श्री चौहान ने ग्राम भारती महिला मंडल की अध्यक्ष एवं सभी महिला प्रतिनिधि का आभार मानते हुए स्वाधार गृह एवं परिवार परामर्श केन्द्र को पुलिस विभाग सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया है।
एसडीओपी चौहान का ग्राम भारती महिला मंडल ने किया स्वागत
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours